हत्या से पहले आरोपी बालकों ने छह वर्षीय बच्चे के साथ किया था अप्राकृतिक दुष्कर्म
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Apr 2019 1:35 AM
मझौलिया : थाना क्षेत्र के बैठनिया में छह वर्षीय बच्चे की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है. मासूम की हत्या से पूर्व उसके साथ दो नाबालिग किशोरों ने अप्राकृतिक यौनाचार किया था. हालांकि वह उसे मारना नहीं चाहते थे, लेकिन उसके रोने के बाद भेद खुलने के बाद डर से दोनों ने पहले […]
मझौलिया : थाना क्षेत्र के बैठनिया में छह वर्षीय बच्चे की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है. मासूम की हत्या से पूर्व उसके साथ दो नाबालिग किशोरों ने अप्राकृतिक यौनाचार किया था. हालांकि वह उसे मारना नहीं चाहते थे, लेकिन उसके रोने के बाद भेद खुलने के बाद डर से दोनों ने पहले गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और फिर शव को गन्ने में खेत में छिपा दिया.
थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि बालक के पिता के आवेदन पर दोनों किशोरों के खिलाफ केस किया गया है. इसमें से एक गिरफ्त में है. जबकि दूसरा अभी फरार है. थानाध्यक्ष ने बताया कि बीते एक अप्रैल को दोनों आरोपियों ने बच्चे को नौतन खुर्द में आयोजित महायज्ञ में मेला देखने के बहाने ले गए थे. वहां से लौटने के क्रम में दोनों ने उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया.
इसके बाद वह रोने लगा. दोनों आरोपियों ने सोचा कि वह यह बात अपने माता पिता को नहीं बता दें. इस भय से एक ने उसका पैर पकड़ा और दूसरे ने उसकी कमीज निकाल कर उससे गला घोंट दिया. इससे उसकी मौत हो गई. इधर, काफी खोजबीन के बाद मृतक के परिजनों ने थाना में सनहा दर्ज कराया. इस मामले में बीते शुक्रवार को ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ पुलिस के हवाले किया था. जिससे पूछताछ में इसका खुलासा हुआ और इसकी निशानदेही पर गन्ने के खेत से बच्चे का शव बरामद किया गया.
एक महिला की संलिप्तता की पुलिस कर रही है जांच: इस हत्याकांड में इसी गांव के एक महिला की भी सहभागिता उजागर हो रही है. पुलिस उसके संलिप्तता की जांच में जुटी है. घटना को लेकर इलाके के लोग हतप्रभ है. मृतक के माता-पिता और दादी का रोते-रोते बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










