मझौलिया में 10 साल के बच्चे ने छह साल के बच्चे को मार डाला

मझौलिया (पचं) :10 साल के एक बच्चे ने पहले तो अपने छह वर्षीय दोस्त को मेला घुमाने ले गया और फिर किसी बात के विवाद होने पर उसकी हत्या कर दी. वारदात मझौलिया थाना क्षेत्र के बैठनिया राय टोला की है. आरोपी बच्चे की निशानदेही पर पुलिस ने शुक्रवार की शाम मासूम सोना लाल का […]
मझौलिया (पचं) :10 साल के एक बच्चे ने पहले तो अपने छह वर्षीय दोस्त को मेला घुमाने ले गया और फिर किसी बात के विवाद होने पर उसकी हत्या कर दी. वारदात मझौलिया थाना क्षेत्र के बैठनिया राय टोला की है. आरोपी बच्चे की निशानदेही पर पुलिस ने शुक्रवार की शाम मासूम सोना लाल का शव बरामद किया. इस मामले में सोना लाल के पिता रामचंद्र महतो ने दो दिन पहले ही अपने पुत्र के लापता होने की गुमशुदगी कराई थी.
थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि इस मामले में ग्रामीणों ने शक के आधार पर इसी गांव के एक 10 वर्षीय बच्चे को पकड़ कर पुलिस को सौंपा था. पूछताछ में आरोपी बच्चे ने बताया कि पांच दिन पूर्व नौतन खुर्द में आयोजित महायज्ञ में सोना लाल महतो को मेला दिखाने रात्रि में ले गया था. थानाध्यक्ष ने बताया कि तभी से वह बालक लापता था. इस बाबत मृतक के परिजनों ने काफी खोजबीन करने के बाद मझौलिया थाना में सोना लाल कुमार के लापता होने का सनहा दर्ज कराया था.
इधर ग्रामीणों ने जब आरोपी बच्चे को पकड़ कर पुलिस को सौंपा तो उसने सोना लाल के हत्या की बात स्वीकार की तथा पुलिस को बताया कि उसने शव को बैठनिया के गोलू राय के गन्ने के खेत में छिपा दिया है. शुक्रवार की संध्या पुलिस ने जब शव को गन्ने के खेत से बरामद किया तो उससे काफी बदबू आ रही थी. वहीं ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गयी थी. मृतक के परिजन रोते-रोते बेहाल थे. मां पूनम देवी तथा दादी भगवती देवी के रोने से वातावरण गमगीन हो चला था. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




