ePaper

बनेंगे 39 पुरुष-महिला अत्याधुनिक यूरीनल, लोगों को होगी सहूलियत

Updated at : 04 Apr 2019 5:58 AM (IST)
विज्ञापन
बनेंगे 39 पुरुष-महिला अत्याधुनिक यूरीनल, लोगों को होगी सहूलियत

मझौलिया : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दारोगा सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने अभियान चलाया और बैंकों के आसपास घूमने वाले लोगों का जमकर क्लास लिया. इसके बाद बिना मतलब के घूमने वालों में हड़कंप रहा. आचार संहिता लगने के बाद बिना मतलब के बैंकों के पास और इधर-उधर घूमने वालों पर पुलिस […]

विज्ञापन

मझौलिया : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दारोगा सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने अभियान चलाया और बैंकों के आसपास घूमने वाले लोगों का जमकर क्लास लिया. इसके बाद बिना मतलब के घूमने वालों में हड़कंप रहा. आचार संहिता लगने के बाद बिना मतलब के बैंकों के पास और इधर-उधर घूमने वालों पर पुलिस का डंडा गिरना शुरू हो गया है.

दारोगा सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मझौलिया एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक की शाखा, स्टेट बैंक शाखा, ग्रामीण बैंक शाखा के आसपास बिना मतलब के घूमने वालों की जमकर क्लास लेते हुए जमकर फटकार लगाई तथा आचार संहिता का पाठ पढ़ाया. दरोगा श्री कुमार ने बैंकों में आने जाने वालों की गहन जांच पड़ताल की. उनके आने का कारण पूछा. बैंक का पासबुक, चेक बुक, निकासी एवं जमा करने वाला फॉर्म के बारे में पूछताछ की.
संतुष्ट होने के बाद उनको छोड़ा. वहीं बैंकों के आसपास साइकिल, मोटरसाइकल तथा चारपहिया वाहन लगाकर रास्ता अवरुद्ध करने वालों की भी पुलिस ने जमकर क्लास ली. दरोगा श्री कुमार ने चेताया कि जिनको बैंकों में काम हो, वे अवश्य आवें तथा अपना संबंधित काम कर अपने निर्धारित गंतव्य स्थान पर जाएं. किसी अपरिचित को अपना पासबुक अपना चेक बुक अपना एटीएम कार्ड नंबर ना दें. ऑनलाइन के झांसे में नहीं फंसे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन