ePaper

बगहा : रामनगर में गल्ला व्यवसायी से 2.50 लाख रुपये की लूट

Updated at : 17 Feb 2019 9:32 AM (IST)
विज्ञापन
बगहा : रामनगर में गल्ला व्यवसायी से 2.50 लाख रुपये की लूट

रामनगर(बगहा) : रामनगर-नरकटियागंज मुख्य पथ में दिउलिया मोड़ के समीप पिस्टल का भय दिखाकर ढाई लाख रुपये लूट लेने का मामला प्रकाश में आया है. घटना शुक्रवार की शाम है. इस संबंध में नगर क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी श्रवण कुमार झुनझुनवाला के पुत्र अंकुश झुनझुनवाला ने स्थानीय थाना में एक कांड अंकित कराया है, […]

विज्ञापन

रामनगर(बगहा) : रामनगर-नरकटियागंज मुख्य पथ में दिउलिया मोड़ के समीप पिस्टल का भय दिखाकर ढाई लाख रुपये लूट लेने का मामला प्रकाश में आया है.

घटना शुक्रवार की शाम है. इस संबंध में नगर क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी श्रवण कुमार झुनझुनवाला के पुत्र अंकुश झुनझुनवाला ने स्थानीय थाना में एक कांड अंकित कराया है, जिसमें अज्ञात अपराधियों को नामजद किया गया है. प्राथमिकी के मुताबिक गल्ला व्यवसायी अंकुश बाइक से मुंशी कुम्हार टोली निवासी कैलाश पंडित के साथ वसूली के लिए नरकटियागंज गये थे.

वसूली के कुल 2 लाख 50 हजार रुपये झोला में रखकर मुंशी के साथ बाइक से लौट रहे थे. रास्ते में दिउलिया मोड़ के समीप पहुंचे तो पीछे से बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की पैशन प्रो बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उन्हें ओवरटेक कर गिरा दिया तथा झोले में रखे 2.50 लाख नकदी रुपये, खाता बही व मोबाइल लूटकर नरकटियागंज की तरफ भाग गये. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रणधीर कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में रामनगर थाना में कांड अंकित कर घटना में शामिल अपराधियों की शिनाख्त की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन