बेतिया : सीबीआइ का दुरुपयोग कर रहा केंद्र : दीपंकर

Updated at : 06 Feb 2019 4:54 AM (IST)
विज्ञापन
बेतिया : सीबीआइ का दुरुपयोग कर रहा केंद्र : दीपंकर

बेतिया : भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा है कि समान नागरिकता कानून में संशोधन लाकर केंद्र सरकार देश को बांटना चाहती है. देश में धर्म नहीं, जाति और विचार के आधार पर दमन किया जा रहा है. केंद्र की सरकार देश को बांटने की साजिश रच रही है. वह मंगलवार को […]

विज्ञापन

बेतिया : भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा है कि समान नागरिकता कानून में संशोधन लाकर केंद्र सरकार देश को बांटना चाहती है. देश में धर्म नहीं, जाति और विचार के आधार पर दमन किया जा रहा है.

केंद्र की सरकार देश को बांटने की साजिश रच रही है. वह मंगलवार को भाकपा माले की ओर से स्थानीय महाराजा स्टेडियम में भूमि लूट, गन्ना लूट राज के खिलाफ आयोजित जन अधिकार रैली को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार सीबीआइ का दुरुपयोग कर रही है.

विरोधियों के खिलाफ इसका उपयोग किया जा रहा है. लेकिन, ऐसा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के समर्थन में भी भाकपा माले नहीं है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने जनादेश को खंडित एवं धोखा देने का काम किया है. आनेवाले चुनाव में जनता इसका सबक अवश्य देगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन