बेतिया : फेसबुक पर डाली अश्लील पोस्ट
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बेतिया : दहेज में दो लाख नकद व बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर दामाद अपने फेसबुक आईडी पर सास के नाम से अश्लील पोस्ट डाल रहा है. दहेज में मांगी गयी राशि नहीं मिलने पर पूरे परिवार को बदनाम करने की धमकी भी दे डाली है. इतना ही नहीं पत्नी को भी छोड़ने […]
विज्ञापन
बेतिया : दहेज में दो लाख नकद व बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर दामाद अपने फेसबुक आईडी पर सास के नाम से अश्लील पोस्ट डाल रहा है. दहेज में मांगी गयी राशि नहीं मिलने पर पूरे परिवार को बदनाम करने की धमकी भी दे डाली है. इतना ही नहीं पत्नी को भी छोड़ने की बात कही है.
इस बाबत शहर के एक मोहल्ले की निवासी महिला ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि महिला के आवेदन पर पूर्वी चंपारण जिले के गोविंदगंज थाने के पिपरा गांव निवासी उनके दामाद रूपेश कुमार सिन्हा, समधी अरुण कुमार सिन्हा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले की जांच कर आरोपितों को गिरफ्तार किया जायेगा. प्राथमिकी में महिला ने बताया है कि वह नौतन थाने के एक गांव की निवासी है. फिलहाल बच्चों को पढ़ाने के लिए शहर में किराये के मकान में रहती है.
उनका दामाद रूपेश कुमार अपने फेसबुक आईडी मोबाइल संख्या-9801218241 से बनाया है. इसी आईडी से वह अपने सास, ससुर, पत्नी, साली व साले के नाम से अश्लील पोस्ट लिख व डाल भी रहा है. इतना ही नहीं अश्लील फोटो भी डालता है. साथ ही मोबाइल नंबर-8709087323 से उनके मोबाइल नंबर पर फोन कर गंदी-गंदी बात कहता है.
धमकी भी देता है. जब महिला दामाद के पिता अरुण कुमार सिन्हा से शिकायत करने गयी, तो दामाद के पिता ने कहा कि बिजनेस के लिए दो लाख रुपये मांग रहा है, उसे दे दीजिए. तब पीड़िता ने कहा कि बेटी की शादी के समय लिया गया कर्ज अभी नहीं उतरा है. पति ही घर में कमाने वाले हैं.
ऐसे में वह इतनी राशि कैसे दे सकती है? तब अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि मांग पूरी कर दीजिए. मुझे कुछ नहीं सुनना है. महिला ने प्राथमिकी में बताया कि दामाद ने धमकी दी है कि पैसा नहीं मिला, तो वह उसके परिवार को बर्बाद कर देगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










