ePaper

बेतिया में हुए स्कूली हादसे पर नीतीश ने जताया शोक, अविलंब अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश

Updated at : 25 Sep 2018 4:23 PM (IST)
विज्ञापन
बेतिया में हुए स्कूली हादसे पर नीतीश ने जताया शोक, अविलंब अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेतिया के क्रिश्चन क्वार्टर स्थित मिशन मिडिल स्कूल की छत गिरने से हुए हादसे में एक बच्चे की मौत पर गहरा दुख एवं संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्रीनीतीश कुमार ने कहा कि यह घटना काफी दुखद है. उन्होंने हादसे में मृत हुए बच्चे के परिवार को अविलंब […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेतिया के क्रिश्चन क्वार्टर स्थित मिशन मिडिल स्कूल की छत गिरने से हुए हादसे में एक बच्चे की मौत पर गहरा दुख एवं संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्रीनीतीश कुमार ने कहा कि यह घटना काफी दुखद है. उन्होंने हादसे में मृत हुए बच्चे के परिवार को अविलंब अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है.

मुख्यमंत्रीनीतीश कुमार ने शोक संतप्त परिवार को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है. उन्होंने इस हादसे में घायल हुए बच्चों के समुचित इलाज का निर्देश भी दिया है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन