मोतिहारी में युवक पर तेजाब फेंका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Sep 2018 1:58 AM
मोतिहारी : पहाड़पुर थाने के नोनेयाडीह बरेव टोला में एसिड फेंक एक युवक को जख्मी कर दिया गया. घायल रविंद्र कुमार (37) को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एसिड से उसकी गर्दन, सीना व कमर जल गयी है. घटना गुरुवार शाम करीब चार बजे की है. घटना को लेकर उसने पुलिस कैंप में […]
मोतिहारी : पहाड़पुर थाने के नोनेयाडीह बरेव टोला में एसिड फेंक एक युवक को जख्मी कर दिया गया. घायल रविंद्र कुमार (37) को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एसिड से उसकी गर्दन, सीना व कमर जल गयी है. घटना गुरुवार शाम करीब चार बजे की है. घटना को लेकर उसने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. उसने ग्रामीण राहुल कुमार, अनिल प्रसाद, विश्वनाथ प्रसाद, नीतू देवी सहित अन्य को आरोपित किया है. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए पहाड़पुर थाना भेज दिया गया है. पुलिस को दिये आवेदन में रविंद्र ने बताया है कि घर के दरवाजे पर ग्रिल लगवा रहा था. इस दौरान सभी आरोपी हरवे-हथियार से लैस होकर पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










