उधार मांगने गयी महिला से दुष्कर्म, विरोध पर पीटा शर्मनाक

Updated at : 24 Aug 2018 5:39 AM (IST)
विज्ञापन
उधार मांगने गयी महिला से दुष्कर्म, विरोध पर पीटा शर्मनाक

बेतिया : उधार में दिये पैसे मांगने गयी महिला से दुष्कर्म किये जाने की खबर है. जब महिला ने विरोध किया तो दुष्कर्मी ने मारपीट कर घायल कर दिया. घटना मझौलिया थाना क्षेत्र की बतायी गयी है. इस बारे में पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक जयंतकांत को आवेदन देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है. […]

विज्ञापन

बेतिया : उधार में दिये पैसे मांगने गयी महिला से दुष्कर्म किये जाने की खबर है. जब महिला ने विरोध किया तो दुष्कर्मी ने मारपीट कर घायल कर दिया. घटना मझौलिया थाना क्षेत्र की बतायी गयी है. इस बारे में पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक जयंतकांत को आवेदन देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है.

आवेदन में महिला ने बताया है कि उसके गांव के ही सात-आठ लोग हरवे- हथियार व चाकू से लैस होकर गुरुवार को बोलेरो गाड़ी से उसके घर पर आए और उससे मारपीट की. जब महिला को बचाने उसके पिता बचाने आए, तो उनको भी पीट डाला़ महिला ने बताया है कि पिटाई करनेवाले का परिजन जीआरपी नरकटियागंज में कार्यरत है. उसने जीआरपी जवान की पुत्री की शादी में 20 हजार उधार दिये थे. वह रुपये मांगने गयी थी तो जवान ने अपने क्वार्टर में उसके साथ दुष्कर्म किया.
इसकी शिकायत जीआरपी पुलिस से की गयी. लेकिन मामले में जीआरपी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. इस मामले में मुंहबंद कराने के नीयत से घटना को अंजाम दिया गया है. इधर सिरसिया ओपी क्षेत्र के वृत्ति टोला टोला निवासी एक व्यक्ति ने एसपी को आवेदन देकर गांव के ही कुछ लोगों पर जबरन अपनी पुत्री के अपहरण का आरोप लगाया है. बताया गया है कि चंदन पासवान, रविंद्र पासवान, तूफानी पासवान, मीणा पासवान 10 अगस्त को जबरन घर से उसकी पुत्री को खींच ले गए. आरोपित सात -आठ माह पहले भी उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर फरार हो गए थे. गांव में हुई पंचायती के बाद लड़की को वापस किया था. एसपी जयंतकांत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मझौलिया व सरिसिया थानाध्यक्षों को एफआइआर दर्ज करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर मामले में कार्रवाई करने की मांग की
एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मझौलिया थानाध्यक्ष को केस दर्ज कर दोषियों
के खिलाफ कार्रवाई
का दिया निर्देश
पश्चिम चंपारण जिला
तीन भाइयों पर चाकू से हमला
एक को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ
दो वर्ष पूर्व गोली मारकर की गयी थी पीड़ितों के पिता की हत्या
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन