बगहा : ....जब सिक्कों के लिए बच्चे को जंजीर से बांध कर पीटा

बगहा : चंद सिक्कों के लिए एक मासूम को जंजीर में बांध कर पीटने का मामला सामने आया है. पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आयी. चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. अभी तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. घटना स्टेशन रोड स्थित मीना बाजार की है. […]
बगहा : चंद सिक्कों के लिए एक मासूम को जंजीर में बांध कर पीटने का मामला सामने आया है. पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आयी. चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. अभी तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. घटना स्टेशन रोड स्थित मीना बाजार की है.
सोमवार की सुबह आठ साल का बच्चा सब्जी की एक बंद दुकान में घुस गया. रात में छोड़े गये सिक्कों को लेकर जैसे ही बाहर निकला, आसपास के दुकानदारों ने उसे पकड़ लिया. उसे उसी जंजीर से बांध दिया, जिससे दुकान को बंद करते थे. दुकानदारों ने उसकी पिटाई भी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




