महिला ASI के कमरे से संदिग्ध स्थिति में पकड़े गये युवक-युवती, ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले

बगहा : नगर के वार्ड संख्या-24 स्थित न्यू कॉलोनी में शुक्रवार की रात एक युवक और एक युवती को आपत्तिजनक हालत में पाया गया. मुहल्लावासियों ने युवक-युवती को पकड़ कर नगर थाने को सौंप दिया. बताया जाता है कि युवक-युवती जिस कमरे से पकड़े गये, वह एक महिला पुलिस एएसआई का कमरा है, जो बगहा […]
बगहा : नगर के वार्ड संख्या-24 स्थित न्यू कॉलोनी में शुक्रवार की रात एक युवक और एक युवती को आपत्तिजनक हालत में पाया गया. मुहल्लावासियों ने युवक-युवती को पकड़ कर नगर थाने को सौंप दिया. बताया जाता है कि युवक-युवती जिस कमरे से पकड़े गये, वह एक महिला पुलिस एएसआई का कमरा है, जो बगहा में कार्यरत है. महिला एएसआई इन दिनों अवकाश पर है.
इस संबंध में मोहल्लेवासियों का कहना है कि युवक एएसआई के यहां ही कार्य करता है. पकड़ी गयी युवती भी स्थानीय निवासी है. इस घटना से मोहल्ले के लोगों में आक्रोश है. उनका कहना है कि एएसआई के शह पर इस कमरे में बाहर से लड़कियों को लाकर गलत कार्य किया जाता है. यह युवती भी कोचिंग क्लास के बहाने यहां आ कर गलत कार्य में संलिप्त थी. प्रभारी नगर थानाध्यक्ष रुपेश कुमार ने बताया कि दोनों को पकड़ कर महिला थाने के हवाले कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




