पथराव में सिपाही घायल अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हुए आरोपित
Updated at : 22 Jun 2018 6:05 AM (IST)
विज्ञापन

धांगड़ टोली में उत्पाद विभाग की टीम गयी थी छापेमारी करने बेतिया : मनुआ पुल थाना के कुड़िया कोठी धांगड़ टोली में बुधवार की देर शाम उत्पाद विभाग की ओर से छापेमारी की गयी. इस दौरान छापेमारी दल पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया. इसमें एक सिपाही गंभीर रुप से जख्मी हो गया. दल ने […]
विज्ञापन
धांगड़ टोली में उत्पाद विभाग की टीम गयी थी छापेमारी करने
बेतिया : मनुआ पुल थाना के कुड़िया कोठी धांगड़ टोली में बुधवार की देर शाम उत्पाद विभाग की ओर से छापेमारी की गयी. इस दौरान छापेमारी दल पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया. इसमें एक सिपाही गंभीर रुप से जख्मी हो गया.
दल ने इलाज के लिए घायल सिपाही को पीएमसीएच सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. उत्पाद विभाग के सिपाही की पहचान फतुहा जिला के एमएमबीघहा गांव निवासी विनोद कुमार सिंह के रूप में हुई है. बताया जाता है कि गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने अवर निरीक्षक उत्पाद संजीव कुमार झा के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया. यह दल जैसे ही कुड़िया कोठी के धांगड़टोली में छापा मारा, वैसे ही यहां के कुछ ग्रामीणों ने पथराव करना शुरू कर दिया.
इस क्रम में उक्त सिपाही चोटिल हो गया. हालांकि पथराव के बाद आरोपित ग्रामीण अंधेरे का लाभ लेकर भागने में सफल रहे. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में छानबीन व अग्रेतर कार्रवाई जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




