दो शातिर लिफ्टर ट्रेन में गिरफ्तार

Updated at : 21 Jun 2018 5:25 AM (IST)
विज्ञापन
दो शातिर लिफ्टर ट्रेन में गिरफ्तार

नरकटियागंज : रेल पुलिस ने रक्सौल जाने वाली डीएमयू ट्रेन में चोरी की योजना बनाते दो शातिर लिफ्टरों को रेल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार लिफ्टर जयकिशोर सिंह पूर्वी चंपारण के संग्रामपुर और तेरस सहनी कैलाश नगर बगहा का रहने वाला है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि गिरफ्तार लिफ्टरों पर पहले […]

विज्ञापन

नरकटियागंज : रेल पुलिस ने रक्सौल जाने वाली डीएमयू ट्रेन में चोरी की योजना बनाते दो शातिर लिफ्टरों को रेल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार लिफ्टर जयकिशोर सिंह पूर्वी चंपारण के संग्रामपुर और तेरस सहनी कैलाश नगर बगहा का रहने वाला है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि गिरफ्तार लिफ्टरों पर पहले भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं और दोनों जेल भी जा चुके हैं. धराये जय किशोर के पास से 3190 रुपया, चाकू, पर्स, कान झुमका, रोल गोल्ड और तेरस सहनी के पास से एक पर्स, 700 रुपया व ब्लेड का टुकड़ा भी बरामद किया गया है. इसमें से तेरस पूर्व में दो बार जेल जा चुका है. धराये लिफ्टरों को पुलिस अभिरक्षा में बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

जय व वीरू बन कर यात्रियों का माल करते थे साफ : नरकटियागंज. रेलवे जंक्शन पर शरीफ की तरह दिखने वाले जय शंकर और तेरस को देख कर सहज अनुमान लगाना मुश्किल हो जायेगा कि दोनों कितने शातिर हैं. तेरस को जयशंकर वीरू और तेरस जयशंकर को जय कह कर यात्रियों के पॉकेट और सामान पर हाथ सा करते थे. रेल पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों शातिरों ने पुलिस के सामने जो राज खोले हैं उनमें पहले ये ट्रेनों का चक्कर लगाते थे और वैसे डिब्बे में सवार हो जाते थे जिनमें बैठे यात्री चार पांच स्टेशनों के बाद उतरने वाले होते. चुपचाप दोनों उसी डिब्बे में सवार हो जाते और आपस में ऐसे बातें करते ताकि रेल यात्रियों को उप पर किसी प्रकार का शक नहीं हो. फिर जैसे ही यात्री उतरने वाले होते ये पाकेटमारी कर और सामान उतार फरार हो जाते.
सुबह की ट्रेन पर रहती थी नजर : रेल पुलिस के हत्थे चढ़े जय शंकर और तेरस बगहा, नरकटियागंज और बेतिया स्टेशन पर सक्रिय होकर पाकेटमारी और सामानों पर हाथ साफ करते थे. इनके निशाने पर वो ट्रेने होती जो इन स्टेशनों से तीन या चार बजे सुबह खुला करती थी. पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया है कि सुबह सामानों पर हाथ साफ करने में आसानी होती थी. लोग अक्सर सो जाते और इस बात का वे फायदा उठा लेते.
पूर्वी चंपारण के संग्रामपुर व बगहा के पटखौली के रहनेवाले हैं शातिर
पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं जयकिशोर व तेरस सहनी
गांजा तस्करी का आरोपित गिरफ्तार, भेजा गया जेल
पश्चिम चंपारण जिला
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन