दुष्कर्म के आरोप में एक को सात साल की सजा

Updated at : 20 Jun 2018 6:32 AM (IST)
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोप में एक को सात साल की सजा

बेतिया : दुष्कर्म के एक मामले की सुनवाई पूरी करते हुए फास्टट्रैक कोर्ट के द्वितीय के न्यायाधीश ओमप्रकाश ने एक आरोपी को दोषी करार देते हुए सात साल के कठोर कारावास व पांच हजार रुपये के जुर्माने की सजा से दंडित किया है. सजायाफ्ता मनु कुशवाहा नौतन थाना के मंगलपुर गुदरिया गांव का रहने वाला […]

विज्ञापन

बेतिया : दुष्कर्म के एक मामले की सुनवाई पूरी करते हुए फास्टट्रैक कोर्ट के द्वितीय के न्यायाधीश ओमप्रकाश ने एक आरोपी को दोषी करार देते हुए सात साल के कठोर कारावास व पांच हजार रुपये के जुर्माने की सजा से दंडित किया है. सजायाफ्ता मनु कुशवाहा नौतन थाना के मंगलपुर गुदरिया गांव का रहने वाला है. अपर लोक अभियोजक सैयद अनवार हुसैन ने बताया कि दो सितंबर 2009 के दिन में दोपहर के करीब दो बजे मंगलपुर गुदरिया गांव की एक नाबालिग किशोरी सरेह में घास काटने गई थी. बगल के खेत में भी एक दूसरी बच्ची घास काट रही थी. इसी दौरान गन्ने के खेत से मनु कुशवाहा निकला और नाबालिग किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया. बगल के खेत में घास काट रही दूसरी बच्ची ने इस घटना की सूचना पीड़िता के परिजनों को दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन