शौच के लिए गयी पत्नी से छेड़खानी का विरोध करने पर पति को पिटा, मौत के बाद गांव में तनाव

Updated at : 13 Jun 2018 11:10 PM (IST)
विज्ञापन
शौच के लिए गयी पत्नी से छेड़खानी का विरोध करने पर पति को पिटा, मौत के बाद गांव में तनाव

सरिसवा (पश्चिमी चंपारण) : बिहार के पश्चिमी चंपारण में मझौलिया थाने के परसा हरिजन टोली में महिला के साथ छेड़खानी को लेकर हुई मारपीट में उसके पति की मौत पटना पीएमसीएच में हो गयी. बुधवार को शव के पहुंचते ही परसा गांव में तनाव हो गया. आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपित के घर में तोड़फोड़ की. […]

विज्ञापन

सरिसवा (पश्चिमी चंपारण) : बिहार के पश्चिमी चंपारण में मझौलिया थाने के परसा हरिजन टोली में महिला के साथ छेड़खानी को लेकर हुई मारपीट में उसके पति की मौत पटना पीएमसीएच में हो गयी. बुधवार को शव के पहुंचते ही परसा गांव में तनाव हो गया. आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपित के घर में तोड़फोड़ की. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी. तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस की तैनाती की गयी गयी है.

पीड़िता ने बताया कि रविवार की सुबह वह शौच के लिए बाहर गयी थी. लौटने के क्रम में पड़ोसी अजय राम ने छेड़खानी का प्रयास किया. इसकी शिकायत उसने अपने पति नगीना राम से की. जब वह पूछने गया, तो अजय व उसके परिजनों ने विवाद शुरू कर दिया. आरोप है कि इसी दौरान अजय राम, संजय राम, विजयराम, मोहन राम, रामजी राम, सुरेंद्र राम व उमा देवी समेत एक दर्जन लोग नगीना राम पर टूट पड़े. उनके हाथों में लाठी, डंडा व फरसा था. नगीना को बचाने गये उसके पिता रामचंद्र राम व पत्नी समेत अन्य परिजनों को मारपीट कर घायल कर दिया. नगीना राम को मझौलिया पीएचसी में भर्ती कराया गया. हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने बेतिया रेफर कर दिया. वहां से पीएमसीएच पटना भेजा गया, जहां मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गयी. नगीना के सिर पर तेज हथियार से वार कर बुरी तरह घायल कर दिया गया था.

शव पहुंचते ही मचा कोहराम
बुधवार को नगीना का शव पहुंचते ही कोहराम मच गया. परिजनों की चीख पुकार से वातावरण गमगीन हो गया. पत्नी विलाप करते-करते बेहोश हो जा रही थी. दाह संस्कार में शामिल लोगों की आंखों से उस समय आंसू बहने लगे, जब पांच वर्षीय पुत्र रौनक ने मुखाग्नि दी. इसके साथ ही गांव में माहौल बिगड़ गया. आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपित के घर तोड़फोड़ की.

प्राथमिकी दर्ज, गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

पत्नी के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष ओपी चौहान ने बताया कि जल्द सभी पुलिस गिरफ्त में होंगे. मुखिया सुनील तिवारी ने बताया कि उसकी बेवा को कबीर अंत्येष्टि का लाभ दिया जायेगा. इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलेगा. इधर सभी आरोपित परिजनों सहित घर छोड़ फरार हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन