पांच तस्कर गिरफ्तार सख्ती. 381 कार्टन शराब व 1750 लीटर कच्चा स्पिरिट जब्त कार्रवाई : एक

बेतिया / नौतन : नौतन थाना के उत्तर तेलुआ चकला टोला गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 381 कार्टून विदेशी शराब व 1750 लीटर कच्चा स्प्रिट के साथ पांच शराब तस्कर को गिरफ्तार कर ली. जबकि एक तस्कर छापेमारी दल को चकमा देकर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया. पुलिस ने मौके से चार […]
बेतिया / नौतन : नौतन थाना के उत्तर तेलुआ चकला टोला गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 381 कार्टून विदेशी शराब व 1750 लीटर कच्चा स्प्रिट के साथ पांच शराब तस्कर को गिरफ्तार कर ली. जबकि एक तस्कर छापेमारी दल को चकमा देकर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया. पुलिस ने मौके से चार लाख 35 हजार नकद, एक स्कार्पियो, एक बोलोरो व दो बाइक भी जब्त की है. गिरफ्तार शराब तस्कर तेलुआ चकला टोला निवासी दो सगे भाई बागेश्वर यादव, अनिल यादव, नौतन थाना के मरअवा के अमरजीत यादव, चकला टोला के गौरी यादव व पूर्वी चंपारण थाना के हरसिद्धि थाना के योगिया निवासी सिपाही यादव बताया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




