प्रकाश हत्याकांड. थाना हाजत से फरार हुआ था मनीष महतो

Updated at : 12 Jun 2018 4:02 AM (IST)
विज्ञापन
प्रकाश हत्याकांड. थाना हाजत से फरार हुआ था मनीष महतो

बेतिया : मुफस्सिल थाना के प्रकाश राय हत्याकांड के थाना हाजत से फरार आरोपी मनीष महतो को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है. मनीष की गिरफ्तारी नई दिल्ली के अशोक नगर से हुई है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार ने बताया कि मनीष की गिरफ्तारी उसके मोबाइल लोकेशन के आधार पर की गयी है. […]

विज्ञापन

बेतिया : मुफस्सिल थाना के प्रकाश राय हत्याकांड के थाना हाजत से फरार आरोपी मनीष महतो को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है. मनीष की गिरफ्तारी नई दिल्ली के अशोक नगर से हुई है.

मुफस्सिल थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार ने बताया कि मनीष की गिरफ्तारी उसके मोबाइल लोकेशन के आधार पर की गयी है. उसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जायेगा. पहली जून की रात मनीष को उसके घर से मुफस्सिल थाना में पदास्थापित दारोगा कुमार वैभव ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया था. मनीष महतो दो जून की दोपहर तक वह थाना हाजत में था. उसके बाद वह करीब एक बजे थाना हालत से फरार हो गया. मामले में मुफस्सिल पुलिस लीपापोती के प्रयास भी की. लेकिन वह सफल नहीं हुई. कारण है कि मृतक के भाई रंजेश राय की निशानदेही पर मनीष को पकड़ा गया था. पकड़े जाने के समय पुलिस बल के साथ वह भी मौजूद थे.
मनीष को गिरफ्तार कर पुलिस थाना लायी थी. एसपी जयंतकांत ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए चौकीदार नाजीर मियां व प्रदीप कुमार को निलंबित कर दिया था. दारोगा कुमार वैभव को दोनों चौकीदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया था. साथ ही थाना हाजत से फरार आरोपी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिंघाछापर निवासी प्रकाश राय की हत्या दो मई की रात में गला रेतकर कर दी गई थी. तीन मई को सड़क के किनारे से पुलिस शव बरामद की थी. मामले में रंजेश के बयान पर मुफस्सिल थाना में पांच अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी.
रंजेश ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए उन्होंने एसपी को दो तीन बार आवेदन दिया था. उन्होंने अपने भाई के सेल फोन कॉल डिटेल निकलवाने की मांग की थी. ताकि हत्याकांड के रहस्य से पर्दा उठ सके. रंजेश ने बताया कि कॉल डिटेल निकालने के बाद उसमे मनीष महतो की संलिप्तता की बात सामने आई थी. जिस के आलोक में शुक्रवार की रात्रि उसे पकड़ा गया था.
मुफस्सिल पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर फरार आरोपित को किया गिरफ्तार
एक जून की रात्रि में सिंघाछापर गांव से हुई थी गिरफ्तारी
दो जून को मुफस्सिल थाना हाजत से दोपहर आरोपी हो गया था फरार
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन