गैस सिलिंडर में लगी आग से दो घर जल कर राख

Updated at : 24 Feb 2018 3:30 AM (IST)
विज्ञापन
गैस सिलिंडर में लगी आग से दो घर जल कर राख

दमकल व ग्रामीणों ने पाया आग पर काबू लौरिया : स्थानीय बाजार में दो गैस सिलिंडर आग लगने से फट गये. इस घटना में जानमाल की कोई क्षति नहीं हुई, लेकिन दो घर जलकर खाक हो गये. सूचना पर पहुंची दमकल व ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका. आग की घटना […]

विज्ञापन

दमकल व ग्रामीणों ने पाया आग पर काबू

लौरिया : स्थानीय बाजार में दो गैस सिलिंडर आग लगने से फट गये. इस घटना में जानमाल की कोई क्षति नहीं हुई, लेकिन दो घर जलकर खाक हो गये. सूचना पर पहुंची दमकल व ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका.
आग की घटना से घर में रखें अनाज वस्त्र व अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई. पंचायत समिति सदस्य संजय मिश्र ने अपने निजी कोष से वस्त्र, अनाज व खाने की सामग्री उपलब्ध कराई. वहीं मुखिया एवु पंचायत सचिव भी घटनास्थल पर पहुंच कर आर्थिक सहयोग देने की बात कही. इस अगलगी में प्रभुनाथ मिश्र और जयप्रकाश यादव के घर में आग लगने से पूरा सामान जलकर राख हो गया. हालांकि सिलिंडरमें आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. घटनास्थल पर अंचल निरीक्षक पहुंचकर छानबीन शुरू कर दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन