बिहार : बाघ के शिकार पर हाथ डालना तेंदुए को पड़ा महंगा, हिरन के लिए हुई थी भिड़ंत

वाल्मीकिनगर : बाघ के शिकार पर हाथ डालना तेंदुए को महंगा पड़ गया. दोनों के बीच हुए संघर्ष में तेंदुए की मौत हो गयी. रॉयल टाइगर ने वाल्मीकि टाइगर रिजर्व प्रमंडल-2 के जटाशंकर वन परिसर में वन संख्या 31 एवं 37 के बीच तीन दिन पूर्व एक चीतल हिरन का शिकार किया था. मंगलवार की […]
वाल्मीकिनगर : बाघ के शिकार पर हाथ डालना तेंदुए को महंगा पड़ गया. दोनों के बीच हुए संघर्ष में तेंदुए की मौत हो गयी. रॉयल टाइगर ने वाल्मीकि टाइगर रिजर्व प्रमंडल-2 के जटाशंकर वन परिसर में वन संख्या 31 एवं 37 के बीच तीन दिन पूर्व एक चीतल हिरन का शिकार किया था. मंगलवार की रात जब रॉयल टाइगर अपने शिकार के पास पहुंचा, तो देखा कि एक तेंदुआ उसके शिकार को खा रहा है.यह देख रॉयल टाइगर ने तेंदुए पर हमला कर दिया. रात भर दोनों के बीच खूनी संघर्ष चलता रहा. इस बीच तेंदुए की मौत हो गयी़
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




