#BIHAR : थाना परिसर में घुसा ट्रक, 2 को रौंदा, थाना प्रभारी घायल

Updated at : 27 Jan 2018 7:41 AM (IST)
विज्ञापन
#BIHAR : थाना परिसर में घुसा ट्रक, 2 को रौंदा, थाना प्रभारी घायल

बेतिया: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के गोपालपुर थाना परिसर में शुक्रवार को एक अनियंत्रित ट्रक घुस गयी और पलट गयी. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि थाना प्रभारी सहित दो पुलिसकर्मी घायल हो गये. पुलिस के मुताबिक, मैनाटांड से गन्ना भर कर एक ट्रक बेतिया की ओर आ रहा था […]

विज्ञापन

बेतिया: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के गोपालपुर थाना परिसर में शुक्रवार को एक अनियंत्रित ट्रक घुस गयी और पलट गयी. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि थाना प्रभारी सहित दो पुलिसकर्मी घायल हो गये.

पुलिस के मुताबिक, मैनाटांड से गन्ना भर कर एक ट्रक बेतिया की ओर आ रहा था तभी गोपालपुर थाना के समीप ट्रक अनियंत्रित हो गयी और सड़क से गुजर रही एक मोटरसाइकिल को ठोकर मारते हुए थाना परिसर में जाकर पलट गयी.

इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि गोपालपुर थाना प्रभारी सहित दो पुलिसकर्मी घायल हो गये. ट्रक के चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले की जांच पुलिस कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन