छात्रों के नामांकन को ले मांगी गयी सूची, हड़कंप

Updated at : 03 Jan 2018 2:11 AM (IST)
विज्ञापन
छात्रों के नामांकन को ले मांगी गयी सूची, हड़कंप

बेतिया : जिले के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालयों से उत्प्रेषित होनेवाले छात्र छात्राओं की सूची मांगे जाने से हड़कंप मचा हुआ है. हालांकि मांगी गयी सूची नहीं मिलने पर बैरिया प्रखंड के बघम्बरपुर निवासी नंदकिशोर प्रसाद ने जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के यहां मामला दर्ज कराया है. जानकारी के अनुसार श्री प्रसाद ने जिला शिक्षा […]

विज्ञापन

बेतिया : जिले के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालयों से उत्प्रेषित होनेवाले छात्र छात्राओं की सूची मांगे जाने से हड़कंप मचा हुआ है. हालांकि मांगी गयी सूची नहीं मिलने पर बैरिया प्रखंड के बघम्बरपुर निवासी नंदकिशोर प्रसाद ने जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के यहां मामला दर्ज कराया है. जानकारी के अनुसार श्री प्रसाद ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से वर्ष 2009 से 15 तक उत्क्रमित माध्यमिकविद्यालयों में कितने बच्चे मैट्रिक की परीक्षा में सम्मिलित हुए उसमें से कितने बच्चे पास हुए तथा कितने बच्चे फेलुए इसकी सूची की मांग की थी.

उल्लेखनीय है कि जिले के 153 मध्य विद्यालयों को माध्यमिक विद्यालयों में प्रोन्नत किया गया. लेकिन जिले के मात्र 39 उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालयों में हीं शिक्षकों का पदस्थापन हो पाया है. शेष 114 में एक भी माध्यमिक शिक्षक नहीं है. जबकि विद्यालय अपग्रेड होनेके साथ हीं सभी विद्यालयों में बच्चों का नामांकन से लेकर फार्म भरने तक का काम हो रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन