फर्जीवाड़े में लिप्त डॉक्टर जायेंगे जेल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बेतिया : शहर में फर्जी क्लीनिक व हॉस्पिटल चला रहे डॉक्टरों की अब खैर नहीं हैं. अब न सिर्फ इनके हॉस्पिटलों की जांच होगी, बल्कि डिग्रीयां भी जांची जायेंगी. फर्जी पाये जाने पर सीधे जेल भेजे जायेंगे. मंगलवार को डीएम के पास शिकायत लेकर पहुंची चिकित्सकों की टीम को यह आश्वासन डीएम की ओर मिला. […]
विज्ञापन
बेतिया : शहर में फर्जी क्लीनिक व हॉस्पिटल चला रहे डॉक्टरों की अब खैर नहीं हैं. अब न सिर्फ इनके हॉस्पिटलों की जांच होगी, बल्कि डिग्रीयां भी जांची जायेंगी. फर्जी पाये जाने पर सीधे जेल भेजे जायेंगे. मंगलवार को डीएम के पास शिकायत लेकर पहुंची चिकित्सकों की टीम को यह आश्वासन डीएम की ओर मिला.
गर्वनमेंट मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सक डा़ श्रीकांत दूबे के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने डीएम डॉ. निलेश रामचंद्र देवरे के समक्ष अपनी समस्याएं कहीं. चिकित्सकों ने बताया कि शहर में फर्जी डिग्रीधारी चिकित्सकों की भरमार हो गयी है. कई चिकित्सक ऐसे है. जिन्हें किसी प्रकार की डिग्री नहींं है लेकिन वे अपने क्लीनिक केसामने बड़े बड़े डिग्री के बोर्ड लगाकर खुलेआम प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं. यहां तक कि छोटे की कौन कहे बड़े-बड़े सर्जरी भी करते हैं.
कोई दुर्घटना होने पर पूरा चिकित्सा जगत बदनाम हो रहा है. चिकित्सकों ने इसपर यथाशीघ्र रोक लगाने की मांग की. चिकित्सकों की बात को सुन डीएम ने तत्काल जांच कराने का आदेश दिया. उन्होंने टीम का गठन कर अस्पताल रोड समेत जिले के विभिन्न जगहों पर प्राइवेट क्लीनिक चलानेवाले चिकित्सकों के डिग्री की जांच का आदेश दिया. टीम में डा़ॅ इंतेसारुल हक, डा़ॅ मोहनीश सिन्हा, डा़ॅ सन्नी कुमार सिंह समेत अन्य शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










