शिकार कर लौट रहे लोगों ने किसान को पीटा

Updated at : 26 Dec 2017 5:13 AM (IST)
विज्ञापन
शिकार कर लौट रहे लोगों ने किसान को पीटा

बेतिया : शिकार खेल लौट रहे कतिपय लोगों ने किसान की पि टाई कर दी. जिससे बैरिया थाना के बरवाबारी गांव निवासी किसान रामबचन साह (35) गंभीर रूप से जख्मी हो गये. परिजनों ने इलाज के लिए किसान को जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां किसान का इलाज चल रहा है. घायल […]

विज्ञापन

बेतिया : शिकार खेल लौट रहे कतिपय लोगों ने किसान की पि टाई कर दी. जिससे बैरिया थाना के बरवाबारी गांव निवासी किसान रामबचन साह (35) गंभीर रूप से जख्मी हो गये. परिजनों ने इलाज के लिए किसान को जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां किसान का इलाज चल रहा है. घायल किसान रामबचन साह ने पुलिस को दिये बयान में बताया है कि कुछ लोग हिरण का शिकार कर लौट रहे कतिपय तत्व लौट रहे थे.

वह बड़का पट्टी सरेह में अपने खेत में लगे फसल की रखवाली कर रहा था. तभी रात 11.45 बजे कुछ लोगों के आने की आवाज सुन उसने टर्च जलाया, तो देखा कि उसके गांव बरवाबारी के राजा मियां, फजूल मियां एक हिरण को मारकर अपने साथ ले जा रहे है. शिकारियों को लगा कि रामबचन साह शिकार खेलने की सूचना गांव में दे देगा. जिससे मामला बिगड़ जाएगा. तब शिकार खेलने वालों ने रामबचन साह को खेत में बने मचान से नीचे उतार कर मारपीट कर घायल कर दिया. किसी तरह जख्मी अवस्था में रामबचन अपने घर पहुंचा. जहां से उसे इलाज के लिए एमजेके अस्पताल लाया गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन