छावनी आरओबी को लेकर क्रमवार धरना आज से

बेतिया : चर्चित छावनी आरओबी के मुद्दे पर सामाजिक विकास संगठन ने आंदोलन चलाने का एलान किया है. सामाजिक विकास संगठन के सदस्यों की बैठक संरक्षक विद्यानंद शुक्ल की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक को संबोधित करते हुए श्री शुक्ल ने कहा कि वर्ष 2016 के मार्च महीने में छावनी ओवरब्रिज के लिए कई चरणों […]
बेतिया : चर्चित छावनी आरओबी के मुद्दे पर सामाजिक विकास संगठन ने आंदोलन चलाने का एलान किया है. सामाजिक विकास संगठन के सदस्यों की बैठक संरक्षक विद्यानंद शुक्ल की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक को संबोधित करते हुए श्री शुक्ल ने कहा कि वर्ष 2016 के मार्च महीने में छावनी ओवरब्रिज के लिए कई चरणों में कार्यक्रम किये गये. जिसके फलस्वरुप अनापति प्रमाण पत्र से लगाकर शिलान्यास तक का नाटक किया गया और तत्संबंधी किसी प्रकार की सूचना नहीं दी गयी.
तथाकथित शिलान्यास हुए भी करीब छह माह व्यतीत हो गये. लेकिन ओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया अबतक जमीनपर दिखाई नहीं दे रही है. उन्होंने 25 दिसंबर से क्रमवार धरना देने का आहृवान किया. बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि निर्माण कार्य जबतक आंरभ नहीं होता है. तब तक आंदोलन जारी रहेगा. इस संबंध में श्रीशुक्ल ने अनुमंडल पदाधिकारी को भी पूर्व सूचना देते हुए 25 दिसंबर से धरना के आयोजन की सूचना दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




