पालकी पर बैठ शहर में निकले साईं, बरसे फूल

Updated at : 25 Dec 2017 5:41 AM (IST)
विज्ञापन
पालकी पर बैठ शहर में निकले साईं, बरसे फूल

साईं महोत्सव में गीतों पर झूमते रहे श्रद्धालु गुलाबबाग परिसर में साईं अनुष्ठान व पूजा का आयोजन बेतिया : साईं महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को पालकी पर बैठ साईं बाबा शहर भ्रमण पर निकले. इस दौरान पूरा शहर साईं भक्ति में रम गया. चहुओर माहौल साईंमय दिखा. भजनों पर श्रद्धालु झुमते नजर आये. पालकी […]

विज्ञापन

साईं महोत्सव में गीतों पर झूमते रहे श्रद्धालु

गुलाबबाग परिसर में साईं अनुष्ठान व पूजा का आयोजन
बेतिया : साईं महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को पालकी पर बैठ साईं बाबा शहर भ्रमण पर निकले. इस दौरान पूरा शहर साईं भक्ति में रम गया. चहुओर माहौल साईंमय दिखा. भजनों पर श्रद्धालु झुमते नजर आये.
पालकी यात्रा में शामिल महिलाओं की मंगलगीत जहां महौल को भक्तिमय बना रही थी, वहीं युवा साईं बाबा के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे. बच्चे, बुजुर्ग, नौजवान सभी के द्वार लगाये जा रहे साईं जयघोष से पूरा शहर गूंजायमान हो उठा. ढोल-नगाड़े संग निकली गुलाबबाग परिसर से निकली यह साईं पालकी यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस गुलाबबाग परिसर पहुंची. जहां भंडारे का आयोजन किया गया.
शाम के समय साई जगराता का आयोजन किया गया.
पूरी रात लोग साई की भजनों पर झूमते रहे. जागरण कार्यक्रम में कई बार ऐसे पल आये कि लोग विख्यात गायकों के भजनों पर नृत्य करने लगे. इसके पूर्व बेतिया पहुंचे शिरडी समाधि मंदिर के पुजारी संदेश जी की अगुवाई में साईं पूजा और साईं अभिषेक की गई. जिसमें शहर के 101 वैवाहिक जोड़े पीले परिधानों में पहुंच पूजन-अर्चन किया. इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा परिसर गूंजता रहा. अनुष्ठान के बाद सत्यनारायण व्रत कथा भी हुआ. वहीं शाम को माता की चौकी आयोजित हुई.
ये थे उपस्थित : कार्यक्रम का आयोजन मच्छरगावा कोठी परिवार के रामेश्वर प्रसाद के परिवार से आयोजित किया जा रहा है. इस दौरान दिन में 11 बजे से शाम पांच बजे साई भंडारे चला. मौके पर विक्रम नारायण प्रसाद, त्रिभुवन प्रसाद, रामनारायण प्रसाद, आनंद कुमार, राजीव रंजन, रूपेश रंजन, शुभांकुर रंजन, अजेश्वर आनंद, गोल्टू बाबू, रमेश प्रसाद गुप्ता, ललन प्रसाद गुप्ता, विमला गुप्ता, नीलम प्रसाद, रीता प्रसाद, सीमा नारायण व पुनम समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन