सप्तक्रांति एक्स. सात घंटे की देरी से पहुंची बेतिया

Updated at : 21 Dec 2017 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
सप्तक्रांति एक्स. सात घंटे की देरी से पहुंची बेतिया

बेतिया : ठंड के कारण कई ट्रेनों का परिचालन देरी से हो रही है़ मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज रेल खंड पर चलने वाली कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से चल रही है़ं बुधवार को आनंद विहार से मुजफ्फरपुर जाने वाली ट्रेन सुपरफास्ट सप्तक्रांति अपने निर्धारित समय से सात घंटे विलंब से बेतिया […]

विज्ञापन

बेतिया : ठंड के कारण कई ट्रेनों का परिचालन देरी से हो रही है़ मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज रेल खंड पर चलने वाली कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से चल रही है़ं बुधवार को आनंद विहार से मुजफ्फरपुर जाने वाली ट्रेन सुपरफास्ट सप्तक्रांति अपने निर्धारित समय से सात घंटे विलंब से बेतिया स्टेशन पर पहुंची़ वहीं आनंद विहार से रक्सौल जाने वाली डाउन सत्याग्रह एक्सप्रेस आठ घंटे की देरी से चल रही है़

नरकटियागंज से मुजफ्फरपुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस निर्धारित समय से चार घंटे की देरी से बेतिया पहुंची़ वहीं मुजफ्फरपुर से गोरखपुर जाने वाली सवारी गाड़ी भी निर्धारित समय से चार घंटे विलंब से आयी. नरकटियागंज से मुजफ्फरपुर जाने वाली 55220 अपने निर्धारित समय से पांच घंटे विलंब से बेतिया पहुंची. विलंब होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन