बगहा में रैक टूटा, दुर्घटना से बची सवारी गाड़ी

Updated at : 19 Dec 2017 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
बगहा में रैक टूटा, दुर्घटना से बची सवारी गाड़ी

बगहा : गोरखपुर से नरकटियागंज आ रही 55072 डाउन सवारी गाड़ी सोमवार को हादसे का शिकार होने से बच गयी. मंगलपुर निवासी भीम यादव अपने बगीचे में जा रहे थे. जब वह रेलवे लाइन को पार कर रहे थे, तो उन्होंने अवसानी हाल्ट व बगहा के बीच रेलवे ट्रैक को टूटा हुआ देखा. उसी समय […]

विज्ञापन
बगहा : गोरखपुर से नरकटियागंज आ रही 55072 डाउन सवारी गाड़ी सोमवार को हादसे का शिकार होने से बच गयी. मंगलपुर निवासी भीम यादव अपने बगीचे में जा रहे थे. जब वह रेलवे लाइन को पार कर रहे थे, तो उन्होंने अवसानी हाल्ट व बगहा के बीच रेलवे ट्रैक को टूटा हुआ देखा.
उसी समय गोरखपुर से नरकटियागंज आ रही सवारी गाड़ी तेजी से आ रही थी. युवक ने अपने लाल रंग का स्वेटर निकाल कर चालक को इशारा किया. चालक ने गाड़ी को रोक दिया.
इसके बाद चालक ने इसकी सूचना बगहा स्टेशन अधीक्षक जयकुमार प्रसाद को दी. स्टेशन अधीक्षक ने इसकी सूचना इंजीनियरिंग विभाग को दी. इस क्रम में लगभग दो घंटे ट्रेन वहीं पर खड़ी रही. इसके कारण रक्सौल से दिल्ली जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस भी एक घंटे से ज्यादा बगहा स्टेशन पर खड़ी रही. पीडब्लूआई राकेश कुमार ने बताया कि ट्रैक की मरम्मत कर दी गयी. उसके बाद परिचालन शुरू हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन