कार्यशैली को ले लगायी फटकार
Updated at : 17 Dec 2017 5:52 AM (IST)
विज्ञापन

निर्देश. एसपी ने मझौलिया थाने का किया निरीक्षण, रात्रि गश्ती को बढ़ाएं मामलों में लापरवाही होने पर पुलिस अधिकारियों पर गिरेगी गाज मझौलिया : पुलिस अधीक्षक विनय कुमार ने शनिवार को मझौलिया थाना का निरीक्षण किया़ उन्होंने लंबित कांडों की समीक्षा की व रात्रि गश्ती कराने पर जोर दिया. लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए […]
विज्ञापन
निर्देश. एसपी ने मझौलिया थाने का किया निरीक्षण, रात्रि गश्ती को बढ़ाएं
मामलों में लापरवाही होने पर पुलिस अधिकारियों पर गिरेगी गाज
मझौलिया : पुलिस अधीक्षक विनय कुमार ने शनिवार को मझौलिया थाना का निरीक्षण किया़ उन्होंने लंबित कांडों की समीक्षा की व रात्रि गश्ती कराने पर जोर दिया. लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए त्वरित निष्पादन करने का आदेश दिया गया. उन्होंने थाना के पदाधिकारियों को कहा कि थाना में आये फरियादियों की फरियाद को प्रमुखता से सुनी जाये तथा त्वरित न्याय देने का प्रयास हो.
रात्रि गश्ति व वारंटियों की धर-पकड़ में कोई भी कोताही नहीं बरतने पर कार्रवाई तय है. थानाध्यक्ष ओपी चौहान को दिशा-निर्देश दिया. साथ ही थानाध्यक्ष को खुद रात्रि गश्ती की निगरानी करते रहने का निर्देश दिया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने बढ़ती ठंड एवं धुंध को देखते हुये मुख्य मार्गों सहित बैंकों पर विशेष ध्यान नजर रखने का निर्देश दिया. कांडों की समीक्षा करते हुये अनुसंधानकों को सख्त हिदायत दी तथा चेताया की लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारी को बख्शा नहीं जायेगा.
थाना क्षेत्र में हो रहे हत्या, चोरी, व दुर्घटनाओं पर थानाध्यक्ष को फटकारा़ थाना क्षेत्र के बैंक,दुकान समेत सार्वजनिक अस्थलों पर विशेष चौकसी बरते वही थाना परिसर में बिचौलियों एवम असमाजिक तत्वों पर नजर रखने का निर्देश दिया. एसपी ने गन्ना लदे वाहनों से हो रहे सड़क जाम पर थानाध्यक्ष को आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया.इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखों का संधारण, हाजत,मालखाना, पर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया. इस दौरान रीडर अनिरुद्ध तिवारी,थानाध्यक्ष ओपी चौहान,दरोगा सुधीर कुमार, अभिमन्यु सिंह, एसबी ठाकुर,केपी. यादव, कृष्णा प्रसाद, एसएन सिंह, पंकज सिंह, विंदेश्वरी राय, मुंशी परवेज आलम, उमेश प्रसाद सहित सभी कर्मी उपस्थित थे.
घने कोहरे के कारण जनजीवन अस्त -व्यस्त : मैनाटांड़़ प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को कड़ाके की ठंड संग कोहरे के कारण जनजीवन अस्त -व्यस्त रहा. कोहरे का असर सबसे ज्यादा मैनाटाड़-बेतिया मुख्य सड़क पर देखने को मिला.सड़क पर फैले कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही. दिन के 1 बजे तक वाहन चालकों को लाइट जलाकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ा. इधर शीतलहर व कोहरे के कारण लोग घरों में दुबकने के लिए मजबूर रहे. दोपहर बाद थोड़ी देर के लिए भगवान भास्कर का दर्शन हुआ. लेकिन फिर उन्हें बादलों ने ढंक दिया. इसके बावजूद भी प्रशासन की ओर कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं होने से लोगों में तरह-तरह की चर्चा चौक-चौराहों पर होती रही.
बेतिया : मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल प्रशासन ने ठंड को देखते हुए अस्पताल परिसर में अलाव की व्यवस्था कर दी है़ अस्पताल प्रशासन की ओर से शुक्रवार को अस्पताल के आपात कक्ष और ओपीडी के समीप अलाव जला दिया गया अस्पताल में मरीजों के साथ आने वाले परिजनों को ठंड से परेशानी नहीं हो इसके लिए यह व्यवस्था की गयी है़ अस्पताल अधीक्षक डा़ सचिदानंद झा ने बताया अस्पताल में दोनों जगहों पर आलाव की व्यवस्था की गयी है. इधर कई मरीजों के परिजनों ने कहा कि अलाव से इस भीषण ठंड में काफी राहत पहुंची है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




