टेंडर को लेकर जेइ और ठेकेदार के बड़े भाई भिड़े, अफरातफरी

बेतिया : एसडीपीओ आवास के समीप भवन निर्माण कार्यालय में बुधवार को कनीय अभियंता व ठेकेदार के बड़े भाई टेंडर को लेकर आप में भिड़ गये. जेई के पक्ष में पहुंचे लोगों ने ठेकेदार के बड़े भाई दिलीप तिवारी को मारपीट की. मारपीट की घटना को अंजाम देने के बाद जेइ समर्थक लोगों ने पुलिस […]
बेतिया : एसडीपीओ आवास के समीप भवन निर्माण कार्यालय में बुधवार को कनीय अभियंता व ठेकेदार के बड़े भाई टेंडर को लेकर आप में भिड़ गये. जेई के पक्ष में पहुंचे लोगों ने ठेकेदार के बड़े भाई दिलीप तिवारी को मारपीट की. मारपीट की घटना को अंजाम देने के बाद जेइ समर्थक लोगों ने पुलिस को सौंप दिया. जिसके कारण कुछ देर के लिए भवन निर्माण विभाग के कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गया.नगर थानध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि वे अपने थाना क्षेत्र से बाहर हैं. जेइ की शिकायत पर ठेकेदारके भाई को थाने लाया गया है. अगर ठेकेदारके भाई के साथ मारपीट हुई होगी, तो उसकी भी शिकायत पर दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




