नेपाल सीमा पर रखें चौकसी

Updated at : 04 Dec 2017 8:50 AM (IST)
विज्ञापन
नेपाल सीमा पर रखें चौकसी

सिकटा : नेपाल में संसदीय चुनाव को लेकर स्थानीय एसएसबी कैंप में दोनों देश के पदाधिकारियों की बैठक हुई. इस दौरान सात दिसंबर को होने वाली चुनाव को लेकर सीमा पर विशेष चौकसी बरतने पर सहमति बनी. आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने व सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए सूचनाओं का आदान-प्रदान करने समेत सतर्कता […]

विज्ञापन
सिकटा : नेपाल में संसदीय चुनाव को लेकर स्थानीय एसएसबी कैंप में दोनों देश के पदाधिकारियों की बैठक हुई. इस दौरान सात दिसंबर को होने वाली चुनाव को लेकर सीमा पर विशेष चौकसी बरतने पर सहमति बनी.
आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने व सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए सूचनाओं का आदान-प्रदान करने समेत सतर्कता बरतने का निर्णय लिया गया. इसी तरह सीमा पर दोनों क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान, वाहन जांच अभियान चलाने पर चर्चा हुई. ताकि किसी तरह की चुनावी गड़बड़ी करने वालों की पहचान हो सके. बैठक की अध्यक्षता करते हुए सहायक सेनानायक राजकुमार कुमावत ने नेपाल के इस चुनाव में सीमा पर पैनी निगाह रखने की बातें कही. वहीं भिस्वा बीओपी के इंस्पेक्टर चंद्र सिंह माहरा व एसआइ सूर्य प्रसाद ने कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की. इस मौके पर कई अन्य पुलिसकर्मी व पदाधिकारी मौजूद रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन