आज सीडब्ल्यूसी के सामने पेश होगा नन्हू का बेटा, कमेटी करेगी फैसला

Updated at : 04 Dec 2017 8:50 AM (IST)
विज्ञापन
आज सीडब्ल्यूसी के सामने पेश होगा नन्हू का बेटा, कमेटी करेगी फैसला

बच्चा बेचने का मामला मासूम बेटे को बेचने के आरोप में नन्हू राम से छीन सकता है पिता का हक, दलीलें सुनेगी कमेटी चाइल्ड लाइन के संरक्षण में बानुछापर स्थित शिशुगृह में हो रही मासूम की देखभाल नन्हू राम के परिवार से लिया जायेगा दावा, चलेगी सुनवाई बेतिया : ‘प्रभात खबर’ की पहल से सकुशल […]

विज्ञापन
बच्चा बेचने का मामला
मासूम बेटे को बेचने के आरोप में नन्हू राम से छीन सकता है पिता का हक, दलीलें सुनेगी कमेटी
चाइल्ड लाइन के संरक्षण में बानुछापर स्थित शिशुगृह में हो रही मासूम की देखभाल
नन्हू राम के परिवार से लिया जायेगा दावा, चलेगी सुनवाई
बेतिया : ‘प्रभात खबर’ की पहल से सकुशल बरामद हुआ लौरिया मिश्र टोला के नन्हू राम का मासूम बेटे को सोमवार को सीडब्लूसी के सामने पेश किया जायेगा. इसके बाद इस मामले को लेकर बाल कल्याण समिति की कमेटी बैठायी जायेगी.
कमेटी इस मामले में फैसला करेगी कि मासूम किसके पास रहेगा. हालांकि अभी तक नन्हू राम के परिवार से बच्चे के लिए कोई दावा नहीं किया गया है. सूत्रों की मानें तो मासूम बेटे को बेचने के आरोपी पिता नन्हू राम से उसके पिता होने का हक छीन सकता है. लेकिन यदि नन्हू की ओर से पेश की गयी दलीलों से कमेटी संतुष्ट हुई तो उसे उसके मासूम बेटे का संरक्षण फिर से मिल सकता है.
चाइल्ड लाइन के जिला समन्वयक सुनील कुमार ने बताया कि नगर थाना की पुलिस ने बच्चे को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया था. इसके बाद उसे बाल कल्याण समिति के सदस्य की अनुमति से देखभाल के लिए बानुछापर स्थित सा शिशुगृह में रखा गया है.
सोमवार को मासूम बच्चे को सीडब्लूसी के सामने पेश किया जायेगा. जहां इस मामले को लेकर कमेटी बैठेगी. कमेटी मासूम बच्चे के संदर्भ में मिलने वाले सभी दावों की जांच करेगी.
हालांकि अभी तक किसी ने भी दावा नहीं किया गया है. बच्चे के पिता नन्हू राम की ओर से भी कोई दावा नहीं आया है. यह मामला अलग तरह का है. इसमें पिता ने ही अपने बच्चे को बेचा है. ऐसे में बच्चे का संरक्षण उसे मिलेगा या नहीं इसपर संशय है. हालांकि, दावा करने के बाद नन्हू राम अपनी दलीलें दे सकता है. यदि वह कमेटी को संतुष्ट कर लेता है कि वह बच्चे के देखभाल करने में सक्षम है तभी बच्चे का संरक्षण उसे दिया जायेगा. नहीं तो कमेटी बच्चे का संरक्षण किसी और परिवार या फिर शिशु गृह को दे सकता है. सोमवार को इस मामले को लेकर सुनवाई शुरू की जायेगी.
क्या है मामला: लौरिया मिश्र टोला के नन्हू राम अपने पैर के इलाज के लिए शहर के मित्रा चौक स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती है. इलाज के पैसों के लिए बीते सप्ताह सोमवार को उसने अपने छह माह के मासूम बेटे को 70 हजार रुपये में बेच दिया था. इस मामले को प्रभात खबर ने प्रमुखता से प्रकाशित किया. असर रहा कि प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया. प्रशासन ने रोगी कल्याण समिति ने नन्हू राम के इलाज का खर्च वहन करने का निर्देश जारी कर दिया तो वहीं जिले भर की पुलिस बेचे गये मासूम की तलाश में जुट गई.
इस मामले में बच्चा खरीदने में आरोप में मैनाटांड़ बौद्धबरवा के बृजमोहन साह और शिकारपुर थाना के बेलवनिया गांव के प्रमोद प्रसाद को जेल भेजा गया है.
‘प्रभात खबर’ की पहल पर नन्हू राम को मिली सहायता
लौरिया. गरीबी व लाचारी में अपने मासूम बेटे को बेचने की दुस्साहस कर चुके नन्हू राम के घर लगातार दूसरे दिन भी पहुंच लोगों ने मदद की. सभी ने प्रभात खबर के इस पहल की सराहना की. कहा कि प्रभात खबर की वजह से आज नन्हू राम के इलाज की व्यवस्था हो गई है. उसके घर में खाने के लिए राशन और कपड़े का इंतजाम भी हो गया. आवास, राशन कार्ड समेत अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की पहल शुरू हो गई है. रविवार को नन्हू राम के घर पहुंचे शरद फाउण्डेशन के आदित्य ने नन्हू की मां फुलमति देवी को गर्म कपड़े व आर्थिक मदद दी. वहीं वार्ड सदस्य लालबाबू राम ने दाल, सब्जी व कपड़े पहुंचाये हैं. लायंस क्लब के अध्यक्ष सुनील कुमार ने भी मदद की पेशकश की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन