अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने तक सिमट जाती थी कार्रवाई
Updated at : 30 Nov 2017 6:35 AM (IST)
विज्ञापन

पुलिस केस कर बेतिया राज आगे की कार्रवाई से छुड़ा लेता था अपना जिम्मा बेतिया : बेतिया राज के खाली जमीन पर लगातार अतिक्रमण होता रह रहा है. अतिक्रमणकारी जमीन पर अतिक्रमण कर कच्चा व पक्का निर्माण भी करा लेते हैं. जब बेतिया राज प्रशासन को जमीन पर अतिक्रमण की सूचना अपने सिपाही या कर्मियों […]
विज्ञापन
पुलिस केस कर बेतिया राज आगे की कार्रवाई से छुड़ा लेता था अपना जिम्मा
बेतिया : बेतिया राज के खाली जमीन पर लगातार अतिक्रमण होता रह रहा है. अतिक्रमणकारी जमीन पर अतिक्रमण कर कच्चा व पक्का निर्माण भी करा लेते हैं. जब बेतिया राज प्रशासन को जमीन पर अतिक्रमण की सूचना अपने सिपाही या कर्मियों से मिलती है,तो वह अतिक्रमणकारियों के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में प्राथमिकी दर्ज करा देता है. लेकिन प्राथमिकी के बाद आगे उसकी कार्रवाई सिमट कर रह जाती है. राज प्रशासन पुलिस केस होने की बात कर आगे की कार्रवाई से अपना जिम्मा छुड़ा लेता है.
ऐसी प्रस्थिति में बेतिया राज या पुलिस प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं होने के कारण अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद रहते हैं. वे बिना किसी तरह की डर की परवाह किये बगैर लगातार बेतिया राज के खाली पड़े जमीन पर अपना कब्जा जमाने में लगे रहते हैं. आलम यह है कि बेतिया राज का कोई ऐसा खाली जमीन नहीं है,जिस पर अवैध रूप से अतिक्रमण नहीं किया गया हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




