टूटा आशियाना, बिखर गये सपने
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बेतिया राज हजारी पशु मेला के चारों तरफ रही मोर्चाबंदी, चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस बेतिया : यूं तो बेतिया राज प्रशासन की ओर से हजारी पशु मेला से अतिक्रमण हटाने के लिए पहले से ही तिथि निर्धारित कर दी गयी थी. अतिक्रमण हटाने के दौरान किसी तरह की चूक या विरोध को दबाने के […]
विज्ञापन
बेतिया राज हजारी पशु मेला के चारों तरफ रही मोर्चाबंदी, चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस
बेतिया : यूं तो बेतिया राज प्रशासन की ओर से हजारी पशु मेला से अतिक्रमण हटाने के लिए पहले से ही तिथि निर्धारित कर दी गयी थी. अतिक्रमण हटाने के दौरान किसी तरह की चूक या विरोध को दबाने के लिए प्रशासन की ओर से बुधवार की सुबह से ही तैयारी पूरी कर ली गयी थी.
हजारी पशु मेला व आइटीआइ आने वाले मुख्य सड़क को सुबह से ही बंद कर दिया गया था. इस सड़क से जाने वाली छोटी-बड़ी गाड़ियों का रूट भी बदल दिया गया था. हजारी पशु मेला के चारों तरफ पूरी मोर्चाबंदी रही. चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती रही. सदर ब्लॉक रोड,आइटीआइ व पुलिस लाइन तक बैरियर लगा दिया गया था व आवागमन ठप कर दिया था.
जिससे किसी तरह से अतिक्रमणकारियों के विरोध का सामना नहीं करना पड़े. इसके अलावे बज्र वाहन,अग्निशमन की गाड़ियों के अलावे भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारी व पुलिस जवानों की तैनाती रही. हजारी पशु मेला से अतिक्रमण हटाने का नेतृत्व प्रशिक्षु आइएएस लोकेश कुमार मिश्र कर रहे थे. हालांकि अतिक्रमण हटाने की योजना प्रशासन की सुबह से ही थी. लेकिन अतिक्रमणकारियों के विरोध के कारण करीब दो बजे से अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू किया गया. जिसके कारण मात्र दर्जन भर कच्चे व पक्के मकानों पर बुलडोजर चलाने के बाद रोक दिया गया.
बेतिया राज प्रबंधक मृत्युंजय कुमार का कहना है कि अतिक्रमण लगातार हटाया जायेगा. जब तक चिन्हित एक हजार सत्तर घरों को हजारी पशु मेला ग्राउंड से नहीं हटाया जा सकता.
चलिये-चलिये कोई नहीं हुआ है नया लीज : हुआ यूं कि हजारी पशु मेला ग्राउंड पुलिस लाइन के पूरब बने ठेकेदार विनोद गिरी के घर पर पहला बुलडोजर चला. घर पर बुलडोजर चलता देख ठेकेदार कागजात लेकर राज प्रबंधक सहित प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों के पास पहुंचे. लेकिन राज प्रबंधक मृत्युंजय कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि चलिये-चलिये कोई कागज अब नहीं चलेगा. अभी बेतिया राज प्रशासन की ओर से कोई नया लीज नहीं किया है. हम कुछ नहीं सुनेंगे. बुलडोजर तो चलेगा ही.राज प्रबंधक की बात सूनकर ठेकेदार के घर की महिला व बच्चे भी विरोध करते रहे. भारी गहमागमी के बाद भी वे घर पर बुलडोजर चलने से नहीं रोक सके.
हजारी में मची चीख पुकार, महिलाएं होती रहीं बेहोश : वर्षों से बेतिया राज के हजारी पशु मेला ग्राउंड पर अतिक्रमण घर बना कर रह रहे लोगों के आसियाने पर जब प्रशासन का बुलडोजर चला,तो चारों तरफ चीख-पुकार मच गया. इस दौरान कई महिलाएं बेहोश हो गयी,तो कई रोती-बिलखती रही. उनके मासूम बच्चे इस कार्रवाई से अंजाम अपनी परिजनों के साथ रोते रहे व चुप कराते रहे.
अतिक्रमण हटा रहे प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों की आरजू-मिन्नत करती रहीं. लेकिन उनके रोने-चित्कार का प्रशासन पर कोई असर नहीं पड़ा. प्रशासन का लगतार बुलडोजर चलता रहा. देखते-ही-देखते उनके आंखों के सामने उनका आशियाना उजड़ गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










