1.60 करोड़ की आठ किलो चरस बरामद, गृहस्वामी फरार

Updated at : 29 Nov 2017 6:37 AM (IST)
विज्ञापन
1.60 करोड़ की आठ किलो चरस बरामद, गृहस्वामी फरार

सिकटा : स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव में एक घर से छापेमारी कर एक करोड़ साठ लाख मूल्य की आठ किलो चरस बरामद की है. हालांकि घर का मालिक लड्डू बैठा पुलिस को देखकर भागने में सफल रहा. थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की […]

विज्ञापन

सिकटा : स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव में एक घर से छापेमारी कर एक करोड़ साठ लाख मूल्य की आठ किलो चरस बरामद की है. हालांकि घर का मालिक लड्डू बैठा पुलिस को देखकर भागने में सफल रहा. थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी. सूचना मिली थी कि लड्डू बैठा के घर में चरस रखा गया है. इस मामले में वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया. छापेमारी के दौरान आरोपी के घर में एक पलंग के नीचे एक झोले में रखी गयी 18 पैकेटों में रखा गया आठ किलो चरस मिला.

इस मामले में कांड दर्ज करते हुए आरोपी की तलाशी की जा रही है. छापेमारी दल का नेतृत्व पुअनि अनिल कुमार सिंह ने किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस चरस का मूल्य अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ साठ लाख रूपये अनुमानित है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन