फिल्म पर गुस्सा, सड़क पर उतरे सांसद, विधायक विरोध-प्रदर्शन

Updated at : 28 Nov 2017 4:58 AM (IST)
विज्ञापन
फिल्म पर गुस्सा, सड़क पर उतरे सांसद, विधायक विरोध-प्रदर्शन

बेतिया : फिल्म पद्मावती के प्रदर्शन पर रोक की मांग को लेकर सोमवार को क्षत्रिय महासभा के बैनर तले बेतिया बंद का आहवान किया गया. बंद के दौरान आंदोलनकारियों के साथ स्थानीय भाजपा सांसद डा़ संजय जायसवाल, वाल्मीकिनगर के सांसद सतीश चंद्र दूबे व लौरिया विधायक विनय बिहारी भी सड़क पर उतर गये. प्रो़ नरेंद्र […]

विज्ञापन

बेतिया : फिल्म पद्मावती के प्रदर्शन पर रोक की मांग को लेकर सोमवार को क्षत्रिय महासभा के बैनर तले बेतिया बंद का आहवान किया गया. बंद के दौरान आंदोलनकारियों के साथ स्थानीय भाजपा सांसद डा़ संजय जायसवाल, वाल्मीकिनगर के सांसद सतीश चंद्र दूबे व लौरिया विधायक विनय बिहारी भी सड़क पर उतर गये.

प्रो़ नरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में क्षत्रीय महासभा के आहवान पर विभिन्न प्रखंडो से आये हुए आंदोलनकारी नगर भवन में पहुंचे. वहां से जुलूस के शक्ल में आंदोलनकारी शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए समाहरणालय तक पहुंचे. समाहरणालय के रास्ते में कुछेक जगहों पर बंद कराने को लेकर विवाद भी हुआ. हालाकि अधिकांश जगहों पर व्यापारियों ने स्वत: बंद का समर्थन
किया. आंदोलनकारियों का जत्था बस स्टैंड होते हुए हरिवाटिका चौकपर पहुंचा. जहां फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली का पूतला दहन किया गया. इस दौरान आंदोलनकारियों ने नारेबाजी भी की. आंदोलनकारियों में शंकर शरण सिंह, राणा विजय सिंह, अजय शाही, नीलम सिंह, शंभु सिंह, बेचु सिंह विनाद सिंह हृदयानंद सिंह, अरुण सिंह, श्रीकांत सिंह, सुनील राव, दीपक सिंह दीपू, राजेश सिंह, अंकित सिंह, बड़ेराव बबलू सिंह, उमेश राव, मुन्ना सिंह, राणा दिलिप सिंह, रामदेश्वर सिंह,रविंद्र सिंह प्रो़ अभय कुमार सिंह, उमेश कुंअर,किशोर सिंह, प्रमोद सिंह आदि भी मौजूद रहे.
क्षत्रीय महासभा के अध्यक्ष प्रो़ नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि संजय लीला भंसाली ने फिल्म पद्मावती में रानी पद्मावती के बारे में काल्पनिक तरीके से चरित्र चित्रण किया है. जो भारत के इतिहास एंव रानी पद्मावती का जौहर का घोर अपमान है. रानी पद्मावती समस्त सनातन धर्म की गौरव है. रानी पद्मावती एक वीर क्षत्राणी थी. उन्होंने अपने स्त्रीत्व की रक्षा के लिए 16000 वीरांगनाओं केसाथ अग्नि स्नान करके भारत के इतिहास में अपना नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित कर गयी है.
ऐसे नारी पर संजय लीला भंसाली ने फिल्म बनाकर अक्षम अपराध किया है. इसके लिए उस पर देशद्रोह का मुकदमाचलना चाहिए. यदि इस फिल्म को प़चंपारण के सिनेमाहालों में प्रदर्शित किया जायेगा तो क्षत्रिय महासभा किसी भी कीमत पर फिल्म को चलने नहीं देगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन