अलग-अलग हादसो में तीन मरे

Updated at : 26 Nov 2017 6:15 AM (IST)
विज्ञापन
अलग-अलग हादसो में तीन मरे

दुर्घटना. सड़क हादसों में प्राइवेट कंपनी के फाइनेंस कर्मी की भी हुई मौत एक बाइक चालक को बालू लदे ट्रक ने मारी ठोकर, दूसरे को ट्रक ने कुचला ट्रक छोड़ व ट्रैक्टर लेकर चालक फरार, उपचालक को पकड़ कर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा बेतिया/साठी : जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों […]

विज्ञापन

दुर्घटना. सड़क हादसों में प्राइवेट कंपनी के फाइनेंस कर्मी की भी हुई मौत

एक बाइक चालक को बालू लदे ट्रक ने मारी ठोकर, दूसरे को ट्रक ने कुचला
ट्रक छोड़ व ट्रैक्टर लेकर चालक फरार, उपचालक को पकड़ कर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा
बेतिया/साठी : जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक फाइनेंस कर्मी समेत दो लोगों की मौत हो गयी. दोनों मामलों में हादसे के शिकार हुए बाइक चालकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है. सबंधित थानों की पुलिस मामलों की जांच में जुट गयी है.
पहला हादसा नरकटियागंज-चनपटिया मुख्यमार्ग में साठी-सतवरिया गांव के समीप का है. यहां शुक्रवार की शाम बालू लदे ट्रैक्टर की ठोकर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना पर पहुंची साठी पुलिस ने घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चनपटिया भेजा जहां स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों के द्वारा जिला अस्पताल बेतिया भेज दिया गया
जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान साठी थाना के भभटा गोपालपुर गांव निवासी जावेद आलम पिता सिकंदर आलम के रूप में हुई है. जावेद के एक प्राइवेट फाइनांस कंपनी में कर्मचारी था. वह शुक्रवार की शाम काम निबटा कर लौटते समय हादसे का शिकार हो गया. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अवधेश कुमार झा ने बताया कि मृतक के परिजनों ने अभी तक थाने में कोई आवेदन नहीं दिया है़ आवेदन मिलते ही मामले की छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी.
उधर दूसरा हादसा बेतिया चनपटिया मुख्य मार्ग पर मुसहरी गांव के समीप शनिवार की सुबह में हुआ. जहां एक ट्रक की ठोकर लगने से 30 वर्षीय बाइक चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक की पहचान शिकारपुर थाना अंतर्गत नरकटियागंज के प्रकाशनगर वार्ड 13 के निवासी भोला साह के पुत्र रामबाबू प्रसाद के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि रामबाबू अपने ग्लेमर मोटरसाइकिल से बेतिया की ओर आ रहा था. इसी क्रम में नमक के बोरे लदे ट्रक ने सिआर बचाने के क्रम में संतुलन खोकर बाइक को रौंद डाला. जिससे चालक की मौत घटनास्थल पर हो गयी.
ट्रक खड़ा कर भागने में चालक सफल रहा जबकि लोगों ने खलासी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. खलासी की पहचान बगहा पुलिस जिले के चिउटांहा थाना के सोनवर्षा गांव निवासी जयश्री चौधरी के रूप में हुई है. उसने बताया कि ट्रक संख्या बीआर वन जी-3387 बेतिया के लाल साहब की बतायी गयी है.
नरकटियागंज में ऑटो स्कार्पियो की टक्कर में मासूम की मौत : बेतिया : नरकटियागंज-लौरिया मार्ग में शनिवार को स्कॉर्पियो व ऑटो की टक्कर में एक मासूम की मौत हो गयी. जबकि आटो सवार छह महिलाओं सहित कुल दस लोग घायल हो गये. घटना शिकारपुर थाना क्षेत्र के सिसवाफाल की है. मृतक मासूम व सभी घायल एक ही परिवार के है.
घटना में स्कॉर्पियो व ऑटो नीचे गढ्ढे में पलट गये हैं. दोनों ही गाड़ियों के चालक फरार बताये जा रहे हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. जबकि घायलों को इलाज के लिए नरकटियागंज हॉस्पिटल में भरती कराया गया है.
घटना में शिकारपुर थाना के गोखुला गांव निवासी सुनैना देवी (55) , कलावती देवी (60) , सोनी देवी (28) , मीना देवी ( 27) , नेहा कुमारी (18) , नीतू कुमारी (20) , प्रियंका कुमारी (7) घायल हुए हैं. जबकि मीना देवी के एक साल के बच्चे की मौत हो गयी है. वहीं तीन बच्चों को भी चोट लगी है. सुनैना ने बताया कि वे सभी शादी समारोह में कुड़वा गांव जा रहे थे. अचानक सामने से तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो ने ऑटो में टक्कर मार दी. जिससे ऑटो नीचे गढ्ढे में चला गया. ऑटो चालक गाड़ी से कूद गया. स्कॉर्पियो भी गढ्ढे में जा गिरी.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गढ्ढे में सभी ऑटो से दब गये थे. जिन्हें बाहर निकाला गया. इसके बाद वहा से गुजर रहे शिवगंज निवासी बड़ेलाल ने सभी को गाड़ी से पीएचसी भिजवाया. किसी का सर फटा है तो किसी का हाथ टूट गया है.
सभी का नरकटियागंज पीएचसी में इलाज किया जा रहा है. चिकित्सक विकास कुमार ने बताया कि सबसे गंभीर स्थिति मीना देवी व कलावती देवी की है. दोनों को बेहतर इलाज के लिये बेतिया रेफर किया गया है. शिकारपुर पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया है. घायलों मे एक ही परिवार की चार बहने, उनकी मां, भतीजे व फुआ शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन