बिल जमा नहीं किया, तो गुल होगी इलाके की िबजली

Updated at : 24 Nov 2017 5:09 AM (IST)
विज्ञापन
बिल जमा नहीं किया, तो गुल होगी इलाके की िबजली

बिल जमा नहीं किया, तो गुल होगी इलाके की बिजली बेतिया : बिल नहीं, तो बिजली नहीं योजना पर बिजली विभाग ने काम करना शुरू कर दिया गया है. हालांकि इसमें खास यह है कि बिल जमा करने वाले ग्राहक की नहीं, बल्कि उस इलाके की ही बिजली गुल होगी. जहां से बिजली विभाग को […]

विज्ञापन

बिल जमा नहीं किया, तो गुल होगी इलाके की बिजली

बेतिया : बिल नहीं, तो बिजली नहीं योजना पर बिजली विभाग ने काम करना शुरू कर दिया गया है. हालांकि इसमें खास यह है कि बिल जमा करने वाले ग्राहक की नहीं, बल्कि उस इलाके की ही बिजली गुल होगी. जहां से बिजली विभाग को कम राजस्व की प्राप्ति हो रही है. यानी जिस इलाके से बल भुगतान कम आ रहे हैं, उन इलाकों की बत्ती गुल की जायेगी. इसके लिए बकायदा बिजली कटौती का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. फीडरवाइज इसका रोस्टर तैयार किया गया है. इसी के मुताबिक कटौती होगी.
बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता कुमार प्रशांत ने बताया कि राजस्व की समीक्षा के दौरान पाया गया कि कुछ फीडर से बिल भुगतान काफी कम आ रहे हैं. इसको लेकर उन सभी फीडरों से जुड़े बड़े बकायदारों की बिजली काटी जा रही है. साथ ही इन सभी फीडरों में बिजली कटौती भी करने का फैसला लिया गया है. बिजली कटौती तब तक होगी, जब तक यहां से भुगतान की स्थिति सुधर नहीं जाये. अभियंता ने बताया कि बेतिया, बगहा, नरकटियागंज व रामनगर के कुछ फीडरों को छोड़ अन्य फीडरों में बिल भुगतान की स्थिति खराब है. जहां अब हर रोज 24 घंटे में रोस्टर के हिसाब से आठ घंटे बिजली काटी जायेगी. इसके लिए निर्देश जारी कर दिये गये हैं.
सख्ती
बेतिया, रामनगर और नरकटियागंज फीडरों को छोड़ अन्य जगह होगी बिजली कटौती
कहां कब-कब कटेगी बिजली
बैरिया व नौतन: रात में 11 से एक बजे तक, सुबह 5 से 7 बजे तक, दिन में 11 से एक बजे तक, शाम को 5 से सात बजे तक
लौरिया, माधोपुर: रात में एक से 03 बजे तक, सुबह 7 से 9 बजे तक, दोपहर एक से तीन बजे तक, शाम को 7 से 9 बजे तक
कुमारबाग, चौतरवा, गौनाहा व योगापट्टी: सुबह 3:00 से 5:00 तक, सुबह 9:00 से 11:00 तक, संध्या 3:00 से 5:00 व रात्रि 9:00 से 11:00 बजे तक बिजली कटी रहेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन