धमकी को ले आक्रोश
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आवास सहायकों ने किया प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन बैरिया : प्रखंड मुख्यालय में कार्यरत आवास सहायक निजू कुमार राम को बैरिया पंचायत के कतिपय लोगों ने फोन करके गाली गलौज की और बैरिया प्रखंड में बुलाकर जान से मारने की भी फोन पर धमकी दी. इसको लेकर अावास सहायक संघ ने गुरुवार को विरोध […]
विज्ञापन
आवास सहायकों ने किया प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
बैरिया : प्रखंड मुख्यालय में कार्यरत आवास सहायक निजू कुमार राम को बैरिया पंचायत के कतिपय लोगों ने फोन करके गाली गलौज की और बैरिया प्रखंड में बुलाकर जान से मारने की भी फोन पर धमकी दी. इसको लेकर अावास सहायक संघ ने गुरुवार को विरोध में प्रदर्शन किया और प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक लिखित ज्ञापन भी सौंपा. विरोध प्रदर्शन करने वालों में आवास सहायक अमित कुमार, अभिनीत कुमार, अफसर आलम, संदीप सुमन, अनूप कुमार, सौरभ कुमार आदि मौजूद रहे.
बीडीओ को दिये गये ज्ञापन में लिखा है कि यदि इन सभी सहायकों के साथ इसी तरह से गाली-गलौज होती रही एवं जान से मारने की धमकी मिलती रहेगी तो ये सब सहायक कार्य नहीं कर पाएंगे.
इस दिशा में यदि त्वरित कार्रवाई नहीं हुई तो संघ आंदोलन करेगा. वहीं आवास सहायक निजू राम ने बताया कि बुधवार की शाम को 7533921049 नंबर से फोन आया और लगातार गाली गलौज करने लगा तथा पीड़ित द्वारा नाम पूछे जाने पर अपना नाम कृष्णकांत बताया. बीडीओ ने इस मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










