ताला काट कर पांच लाख का सामान ले गये चोर

Updated at : 18 Nov 2017 6:44 AM (IST)
विज्ञापन
ताला काट कर पांच लाख का सामान ले गये चोर

भतीजी की मौत पर सपरिवार अपने पैत्रिक घर मझौलिया के गढ़वा बाजार गये हुए थे गृहस्वामी गृहस्वामी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुफस्सिल थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी बेतिया : शहर से सटे मंशा टोला में खाली पड़े घरों में ताला तोड़ चोरी की घटनाओं का सिलसिला नहीं थम रहा है. करीब एक पखवारे के […]

विज्ञापन

भतीजी की मौत पर सपरिवार अपने पैत्रिक घर मझौलिया के गढ़वा बाजार गये हुए थे गृहस्वामी

गृहस्वामी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुफस्सिल थाने में
दर्ज करायी प्राथमिकी
बेतिया : शहर से सटे मंशा टोला में खाली पड़े घरों में ताला तोड़ चोरी की घटनाओं का सिलसिला नहीं थम रहा है. करीब एक पखवारे के अंदर चोरों ने दूसरी घटना को अंजाम दे पांच लाख से ज्यादा का माल उड़ा दिया है.
इस बारे में मंशाटोला निवासी अब्दुल मतीन ने मुफस्सिल थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस कराया है. दर्ज प्राथमिकी गृहस्वामी अब्दुल मतीन ने बताया है कि उनकी भतीजी की मौत 12 नवंबर को हो गयी थी. भतीजी के मौत के बाद घटना अब्दुल मतीन सपरिवार अपने पैतृक गांव मझौलिया गढ़वा बाजार चले गये थे. गुरुवार को मुहल्लेवासियों ने सूचना दी कि मकान का ताला टूटा हुआ है. सूचना पर अब्दुल मतीन पहुंचे तो देखा कि घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है.
चोरों ने स्वर्ण आभूषण समेत नगदी पैसा को भी उड़ा लिया था. विदित हो कि 30 अक्तूबर को मंशा टोला में ही जाकिर हुसैन के घर का ताला काटकर चोरों ने पांच लाख रुपये का माल उड़ा लिया था. जाकिर हुसैन अपने छोटे भाई की मौत के बाद अंतिम संस्कार में भाग लेने अपने पैतृक गांव श्रीपुर गए थे. मुहल्लेवासियों ने उन्हें सूचना दी कि चोरों ने ताला काट कर घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष रमेशचन्द्र उपाध्याय ने बताया कि अज्ञात चोरों के विरुद्ध केस हुआ है. अब्दुल मतीन तथा पूर्व में जाकीर हुसैन के घर में हुई चोरी के मामले में अहम सुराग मिले है. शीघ्र ही चोरी के सामान को बरामद कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन