विवाहिता को केरोसिन छिड़क जलाने का प्रयास

बेतिया : दहेज की खातिर सिरिसिया ओपी के सेमरा परसा टोला में ससुराल वालों ने विवाहिता को जला कर हत्या करने का प्रयास किया. विवाहिता दुर्गा देवी ससुराल वालों का विरोध करते हुए शोर मचायी. पड़ोसियों के आने के बाद उसकी जान बची. इस बवात विवाहिता दुर्गा देवी ने सिरिसिया ओपी थाने में केस दर्ज […]
बेतिया : दहेज की खातिर सिरिसिया ओपी के सेमरा परसा टोला में ससुराल वालों ने विवाहिता को जला कर हत्या करने का प्रयास किया. विवाहिता दुर्गा देवी ससुराल वालों का विरोध करते हुए शोर मचायी. पड़ोसियों के आने के बाद उसकी जान बची. इस बवात विवाहिता दुर्गा देवी ने सिरिसिया ओपी थाने में केस दर्ज करायी है. केस में ससुर शिव साह, सास पन्ना देवी, ननद नन्हकी देवी के साथ-साथ रामचन्द्र प्रसाद अर्जुन को आरोपी बनाया गया है.
थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि दुर्गा देवी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. नामजद आरोपियों के विरुद्ध छानबीन कर कार्रवाई की जायेगी. दुर्गा देवी ने बताया है कि उसकी शादी 10 मार्च 2016 को सेमरा परसा निवासी करम साह से हुई. शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताडि़त कर रहे थे. गुरुवार की रात उसके पति घर पर नहीं थे. रात्रि दो बजे नामजद आरोपियों ने उसे पकड़ लिया. मिट्टी तेल छिड़क कर जलाने का प्रयास करने लगे. दुर्गा के चिल्लाने की आवाज सुन आसपड़ोस के लोग वहां पहुंचे तो उसकी जान बची. बाद में दुर्गा ने थाना पहुंच शिकायत दर्ज करायी. पुलिस केस दर्ज कर कांड के अनुसंधान में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




