स्कूल भवन की राशि गबन में प्रधानाध्यापक गिरफ्तार

Updated at : 16 Nov 2017 5:52 AM (IST)
विज्ञापन
स्कूल भवन की राशि गबन में प्रधानाध्यापक गिरफ्तार

बेतिया : स्कूल भवन की राशि गबन करने के आरोप में जसौली स्कूल के प्रधानाध्यापक मोहम्मद मुस्तफा गिरफ्तार किये गये हैं. उनकी गिरफ्तारी भंगहा के ही एक स्कूल परिसर से हुई है. प्रधानाध्यापक पर स्कूल भवन मद के 2.34 लाख रुपये गबन करने का आरोप है. पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है. भगहां थानाध्यक्ष […]

विज्ञापन

बेतिया : स्कूल भवन की राशि गबन करने के आरोप में जसौली स्कूल के प्रधानाध्यापक मोहम्मद मुस्तफा गिरफ्तार किये गये हैं. उनकी गिरफ्तारी भंगहा के ही एक स्कूल परिसर से हुई है. प्रधानाध्यापक पर स्कूल भवन मद के 2.34 लाख रुपये गबन करने का आरोप है. पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है. भगहां थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय, जसौली के प्रधानाध्यापक मोहम्मद मुस्तफा के खिलाफ गबन की प्राथमिकी दर्ज थी.

यह प्राथमिकी मैनाटांड के बीइओ अनिल कुमार श्रीवास्तव के लिखित आवेदन पर हुई थी. एचएम पर आरोप है कि स्कूल निर्माण के करीब 2.34 लाख रुपये बैंक से निकाल कर वे अपने निजी काम में उपयोग कर लिये और भवन का निर्माण नहीं कराया. जांच में पाया गया कि भवन निर्माण नहीं हुआ और बैंक से पैसा

स्कूल भवन की
निकाल लिया गया है. इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस प्रधानाध्यापक की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी. इसी दौरान पुलिस को पता चला कि मोहम्मद मुस्तफा भंगहा के किसी दूसरे स्कूल में आये हुए हैं. इसी दौरान उनकी गिरफ्तारी की गयी.
भंगहा थाने की पुलिस ने स्कूल परिसर से पकड़ा, ढाई लाख की रकम गबन का है आरोप
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन