पीएचसी प्रभारी को बनाया बंधक

Updated at : 11 Nov 2017 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
पीएचसी प्रभारी को बनाया बंधक

मझौलिया/सरिसवा/मैनाटांड़/गौनाहा : संविदा आधारित एएनएम कार्यकर्ताओं ने मझौलिया पीएचसी प्रभारी सह जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी अरुण कुमार सिन्हा को सामुदायिक स्वास्थ्य भवन में घंटों बंधक बनाया. महनवा की एएनएम चंदा देवी तथा उसके सहयोगियों के साथ पीएचसी प्रभारी का बकझक हुआ. कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल हो गया. बेतिया से आये प्रभारी को सामुदायिक […]

विज्ञापन

मझौलिया/सरिसवा/मैनाटांड़/गौनाहा : संविदा आधारित एएनएम कार्यकर्ताओं ने मझौलिया पीएचसी प्रभारी सह जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी अरुण कुमार सिन्हा को सामुदायिक स्वास्थ्य भवन में घंटों बंधक बनाया. महनवा की एएनएम चंदा देवी तथा उसके सहयोगियों के साथ पीएचसी प्रभारी का बकझक हुआ. कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल हो गया. बेतिया से आये प्रभारी को सामुदायिक स्वास्थ्य भवन में बंधक बनाकर मुख्य गेट पर सभी एएनएम धरना पर बैठ गयी. बिहार सरकार के सीएम और स्वास्थ्य मंत्री के विरुद्ध जोरदार नारे लगाये.

अंत में पीएचसी प्रभारी श्री सिन्हा सभी एएनएम से माफी मांगी और हड़ताली एएनएम की मांगों को सरकार तक पहुंचाने की बात कही. तब जाकर उनका गुस्सा शांत हुआ. बताते चलें कि विगत दो नवंबर से संविदा आधारित एएनएम हड़ताल पर हैं. हड़ताल के कारण ओपीडी, टीकाकरण आदि का काम पूर्णतः ठप है. पीएचसी प्रभारी के अनुरोध पर शुक्रवार के दिन से आपातकालीन सेवा शुरू हुई है. धरना देनेवालों में एएनएम चंदा कुमारी, शीला कुमारी पम्मी कुमारी, सोनी कुमारी, रौशनी कुमारी सुनीता कुमारी संगीता कुमारी स्वेता कुमारी, कुमकुम कुमारी, रिंकू कुमारी आदि का नाम शामिल है.
गौनाहा़ हड़ताल पर बैठीं एएनएम ने मिशन इंद्रधनुष के टीकाकरण का बहिष्कार व चिकित्सा सेवा को बाधित करते हुए धरना दिया. कहा कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. इन्हें पीएचसी के पदाधिकारियों ने मनाने का प्रयास किया. लेकिन वे नहीं मानी. इस कारण कई मरीजों को वापस लौटना पड़ा. मौके पर एएनएम टींकू कुमारी, मनीषा कुमारी, किरण कुमारी, नीतू, संगीता, चुनमुन, अनिता ठांकुर, माजवती कुमारी, शर्मिला, मीना सिन्हा, रेखा, सती, बेबी, नीलम,
रेणु समेत अन्य एएनएम मौजूद रहीं. मैनाटांड़ प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी की स्वास्थ्य सेवा को ठप कर एएनएम ने विरोध में जमकर प्रदर्शन किया. इनलोगों ने नियमित टीकाकरण के लिए उठाव नहीं होने दिया और इस कारण 37 स्थानों पर टीकाकरण नहीं हो सका. वहीं रोगियों को अन्यत्र इलाज कराना पड़ा. मौके पर एएनएम रूबी, संगीता, प्रियंका, नूतन, रेखा, प्रणीता, शशि रानी, कुंती, समेत अन्य मौजूद रहीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन