थानाध्यक्ष समेत छह जख्मी
Updated at : 03 Nov 2017 7:00 AM (IST)
विज्ञापन

व्यवसायी हत्याकांड में कार्रवाई नहीं होने से थी नाराजगी थानाध्यक्ष की फायरिंग के बाद बिगड़ा मामला गौनाहा (प. चंपारण) : क माह पहले जमुनिया निवासी आभूषण व्यवसायी अर्जुन साह की हत्या में पुलिसिया कार्रवाई नहीं होने से गुरुवार को ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया. हजारों ग्रामीणों ने गुरुवार की दोपहर गौनाहा थाने पर धावा बोल […]
विज्ञापन
व्यवसायी हत्याकांड में कार्रवाई नहीं होने से थी नाराजगी
थानाध्यक्ष की फायरिंग के बाद बिगड़ा मामला
गौनाहा (प. चंपारण) : क माह पहले जमुनिया निवासी आभूषण व्यवसायी अर्जुन साह की हत्या में पुलिसिया कार्रवाई नहीं होने से गुरुवार को ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया. हजारों ग्रामीणों ने गुरुवार की दोपहर गौनाहा थाने पर धावा बोल दिया. इस दौरान थाना परिसर में लगी बाइक, सोलर लाइट समेत अन्य सामान को तोड़ दिये. इसके बाद पुलिस व पब्लिक के बीच पत्थरबाजी हुई.
इसमें बलथर के थानाध्यक्ष सीबी सिंह समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मियों के साथ दर्जन भर ग्रामीण घायल हो गये. घायलों में बलथर थानाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह, मानपुर थाने का सैप जवान रामतपेश्वर शर्मा, बलथर थाने का बोद यादव, चालक विपिन कुमार, पुरूषोत्तमपुर थाने के एसआइ आदि शामिल हैं.
गुरुवार को सुबह व्यवसायी हत्याकांड में कोई कार्रवाई नहीं होने को लेकर ग्रामीणों ने पहले जमुनिया बाजार को बंद कराया. इसके बाद सहोदरा थाने पहुंच गये. यहां से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर भीड़ गौनाहा थाने पहुंची. गुस्साये लोगों को देखते ही थानाध्यक्ष रणवीर झा ने फायरिंग कर दी. इससे गुस्सा और भड़क गया देखते ही देखते लोगों ने तोड़फोड़ और पथराव शुरू हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




