महिला ने चाकू से गर्दन काटी, इलाज में मौत

Updated at : 02 Nov 2017 5:26 AM (IST)
विज्ञापन
महिला ने चाकू से गर्दन काटी, इलाज में मौत

नौतन : ससुरालवालों के प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने चाकू से गर्दन काट ली. इलाज के दौरान विवाहिता रागिनी देवी की मौत पटना में हो गयी. इस बारे में मडुअहा निवासी विवाहिता की मां गोदावरी देवी ने नौतन थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में पति रामू ठाकुर, सास, ससुर, भसुर अशोक […]

विज्ञापन

नौतन : ससुरालवालों के प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने चाकू से गर्दन काट ली. इलाज के दौरान विवाहिता रागिनी देवी की मौत पटना में हो गयी. इस बारे में मडुअहा निवासी विवाहिता की मां गोदावरी देवी ने नौतन थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में पति रामू ठाकुर, सास, ससुर, भसुर अशोक ठाकुर व आलोक ठाकुर को आरोपित हैं. प्राथमिकी में गोदावरी देवी ने बताया कि वर्ष 2014 में उसकी पुत्री रागिनी की शादी पूर्वी चंपारण जिले के गोविंदगंज थाना के छपकहिया निवासी रामू ठाकुर से हुई थी.

शादी के बाद कुछ महीनों तक दोनों का विवाहित जीवन अच्छा चला. जिसमें एक आठ माह की एक पुत्री भी है, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे.विगत 15 रोज पहले ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया. विवाहिता अपने ससुराल से अपने मां के घर मड़ुआहा आ गयी. इसी बीच रागिनी ने 25 अक्तूबर को चाकू से गर्दन काट लिया. मायके वालों ने आन-फानन में विवाहिता को इलाज के लिए जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया.
डाॅक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए विवाहिता को पटना रेफर कर दिया. बेहतर इलाज के लिए परिजन रागिनी को दिल्ली ले जा रहे थे, इसी बीच गांधी सेतु पर उसने दम तोड़ दिया. नौतन थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि गोदावरी देवी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन