शराब पीने के आरोप में युवक गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नरकटियागंज : शिकारपुर पुलिस ने एक युवक को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया है. युवक की पहचान शहर के हाइस्कूल चौक निवासी संजय उर्फ साजन दास के रूप में हुआ है. इस संबंध में बताया जाता है कि उक्त युवक शराब के नशे में धुत होकर हाई स्कूल चौक के पास हुड़दंग कर […]
विज्ञापन
नरकटियागंज : शिकारपुर पुलिस ने एक युवक को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया है. युवक की पहचान शहर के हाइस्कूल चौक निवासी संजय उर्फ साजन दास के रूप में हुआ है. इस संबंध में बताया जाता है कि उक्त युवक शराब के नशे में धुत होकर हाई स्कूल चौक के पास हुड़दंग कर रहा था. रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों से बदतमीजी कर रहा था. जब आसपास के लोगों ने उसे समझाने की कोशिश किया तो उक्त युवक ने उन्हें भी गाली देने लगा.
सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये युवक को गिरफ्तार कर लिया. शिकारपुर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार युवक शराब के नशे में धुत था. उसका मेडिकल जांच कराया गया है. उन्होंने बताया कि शराब पीने के आरोप में इसे जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










