गन्ने के खेत में मिला अज्ञात युवक का शव

बेतिया : बेतिया और आस पास के इलाके में अज्ञात शवों का मिलना लगातार जारी है. पुलिस अभी कई शवों का शिनाख्त भी नहीं कर पायी है कि बुधवार को बानुछापर ओपी क्षेत्र के बेलवा गाव की ओर जाने वाले सरेह अवस्थित एक गन्ने के खेत में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल […]
बेतिया : बेतिया और आस पास के इलाके में अज्ञात शवों का मिलना लगातार जारी है. पुलिस अभी कई शवों का शिनाख्त भी नहीं कर पायी है कि बुधवार को बानुछापर ओपी क्षेत्र के बेलवा गाव की ओर जाने वाले सरेह अवस्थित एक गन्ने के खेत में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी.
युवक मटमैले रंग का कोर्ट पैंट पहने हुए है और उसकी उम्र करीब 40 वर्ष के आसपास बतायी जाती है. ओपी प्रभारी याकूब अली अंसारी ने बताया कि शव को अवरैया की ओर जानद वाली सड़क के किनारे गन्ने के खेत से बरामद किया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. शव की पहचान के लिए पुलिस प्रयास कर रही है.
बुधवार की अल सुबह बेलवा गांव के समीप गन्ने की खेत की ओर गये लोगों ने शव को देखा और घटना की सूचना पुलिस को दी. इसके बाद पूरे क्षेत्र में शव मिलने की खबर पर सनसनी फैल गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




