बैरिया में पुलिस ने ग्रामीणों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
विवादित स्थल को लेकर रविवार को दो पक्षों में हुआ था विवाद बैरिया : स्थानीय थाना क्षेत्र की बैरिया पंचायत में विवादित स्थल पर दो पक्षों में हुए विवाद के बाद पुलिस पर बर्बरता का आरोप लगाया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात के अंधेरे में पुलिस ने ग्रामीणों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. महिलाओं व बच्चों […]
विज्ञापन
विवादित स्थल को लेकर रविवार को दो पक्षों में हुआ था विवाद
बैरिया : स्थानीय थाना क्षेत्र की बैरिया पंचायत में विवादित स्थल पर दो पक्षों में हुए विवाद के बाद पुलिस पर बर्बरता का आरोप लगाया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात के अंधेरे में पुलिस ने ग्रामीणों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. महिलाओं व बच्चों तक को नहीं बख्शा गया. वहीं पुलिस का कहना है कि रात में गश्त टीम पर असामाजिक तत्वों ने रोड़बाजी की. जवाब में
बैरिया में पुलिस
पुलिस ने
भी सख्ती बरती है. इधर, इस मामले को लेकर सोमवार की स्थानीय सांसद डाॅ संजय जायसवाल व नौतन विधायक नारायण साह ने भी गांव का दौरा कर जायजा लिया.
सांसद ने बताया कि स्थानीय प्रशासन की भूमिका बेहद ही संदिग्ध है. जिस तरह से रात में ग्रामीणों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया, वह बेहद ही शर्मसार करनेवाला है. सांसद ने इस दौरान पुलिस पिटाई में घायल ग्रामीणों का अस्पताल में इलाज करवाया और इस मामले को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग व महिला आयोग ले जाने की बात कही. वहीं विधायक नारायण साह ने भी पुलिस पर बर्बरता की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










