छठ पर्व पर नियमित होगी बिजली की आपूर्ति

बेतिया : जिले में छठ पर्व के मद्देनजर नियमित बिजली आपूर्ति को लेकर विभाग ने सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. पर्व को लेकर जिले में बिजली की खपत बढ़ी है और इस खपत के अनुरूप विभिन्न ग्रिडों से उर्जा की मांग की गयी है. यह जानकारी यहां विद्युत कार्यपालक अभियंता कुमार प्रशांत ने […]
बेतिया : जिले में छठ पर्व के मद्देनजर नियमित बिजली आपूर्ति को लेकर विभाग ने सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. पर्व को लेकर जिले में बिजली की खपत बढ़ी है और इस खपत के अनुरूप विभिन्न ग्रिडों से उर्जा की मांग की गयी है. यह जानकारी यहां विद्युत कार्यपालक अभियंता कुमार प्रशांत ने दी.
उन्होंने बताया कि जिले के सभी अनुमंडलों व प्रखंडों में कार्यरत सहायक व कनीय अभियंताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के आदेश दिये गये हैं. साथ ही निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने क्षेत्र में टीम का गठन कर विद्युत आपूर्ति में आने वाली गड़बड़ियों को तत्काल दुरुस्त करायें और विद्युत आपूर्ति बहाल कराये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




