घाटों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, सफाई व्यवस्था को लेकर दिया निर्देश

Updated at : 24 Oct 2017 1:47 AM (IST)
विज्ञापन
घाटों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, सफाई व्यवस्था को लेकर दिया निर्देश

रामनगर : विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण स्थानीय विधायक भागीरथी देवी एवं ईओ राजेश ने किया. रामरेखा नदी पर स्थित घाट के निरीक्षण के क्रम में विधायिका ने सुरक्षा व्यवस्था व सफाई को ले ईओ को निर्देशित किया. कहा कि इस पर्व पर किसी भी व्रतधारी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए.इन्होंने कहा कि छठ […]

विज्ञापन

रामनगर : विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण स्थानीय विधायक भागीरथी देवी एवं ईओ राजेश ने किया. रामरेखा नदी पर स्थित घाट के निरीक्षण के क्रम में विधायिका ने सुरक्षा व्यवस्था व सफाई को ले ईओ को निर्देशित किया. कहा कि इस पर्व पर किसी भी व्रतधारी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए.इन्होंने कहा कि छठ व्रतियों के लिए मिट्टी की बनी सीढ़ी पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. इसके लिए पूजा समिति के सदस्यों को निर्देशित किया गया.सफाई को ले इओ राजेश ने किहा कि नप द्वारा सफाई की व्यवस्था कराई जा रही है.

सभी सफाई कर्मियों को घाटों के साथ आने जाने वाले सड़कों की सफाई व्यवस्था को ले निर्देशित किया गया है. कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने पर चर्चा हुई. पार्षद प्रतिनिधि नागेंद्र साह, भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह, नगर अध्यक्ष दीपू श्रीवास्तव,प्रखंड अध्यक्ष विरेंद्र तिवारी,सुरेश गुप्ता,सांसद प्रतिनिधि प्रमोद साह,राजेश राम,उदयभान राम समेत छठ पूजा समिति के महामंत्री गिफ्फी सिंह, संदीप, प्रकाश, गौतम कुमार,करण,सूरज, त्रिलोकी गुप्ता, प्रिंस कुमार आदि उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन