अत्याधुनिक हथियारों से लैस अपराधियों ने फिल्मी स्टाइल में युवक को दिनदहाड़े किया अगवा

Updated at : 03 Oct 2017 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
अत्याधुनिक हथियारों से लैस अपराधियों ने फिल्मी स्टाइल में युवक को दिनदहाड़े किया अगवा

पश्चिम चंपारण : बैरिया थाना क्षेत्र के भितहां गांव से सटे तिरहुत कैनाल मुख्य नहर के समीप एक दुकान पर चाय पी रहे एक युवक का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया. हथियारबंद अपहर्ताओं ने इस वारदात में उजले रंग की इनोवा कार में युवक को जबरन बैठा कर चलते बने. ग्रामीणों ने अपराधियों का जब […]

विज्ञापन

पश्चिम चंपारण : बैरिया थाना क्षेत्र के भितहां गांव से सटे तिरहुत कैनाल मुख्य नहर के समीप एक दुकान पर चाय पी रहे एक युवक का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया. हथियारबंद अपहर्ताओं ने इस वारदात में उजले रंग की इनोवा कार में युवक को जबरन बैठा कर चलते बने. ग्रामीणों ने अपराधियों का जब विरोध किया, तो उन्हें हथियार का भय दिखाकर भाग निकले. घटनास्थल से महज सौ मीटर दूर एक शव की शिनाख्त करने में लगी पुलिस कुछ नहीं कर सकी. अपहर्ता फिल्मी अंदाज में अपहरण कांड को अंजाम देने में कामयाब हो गये. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत है.

जानकारी के अनुसार, अपहृत युवक की पहचान बगही निमिया टोला निवासी झगरू चौधरी के पुत्र क्रांति चौधरी (30) के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि अपहर्ता उजले रंग की इनोवा कार (संख्या बीआर 22 पी 5034) से आये थे. वह खिरियाघाट होते हुए तिरहुत कैनाल मुख्य नहर तक पहुंचे थे. इस दौरान पुलिस को भनक तक नहीं लगी. प्रत्यक्षदर्शियों की माने, तो अपहर्ताओं की संख्या ड्राइवर के अलावा चार थी. इनमें से दो अपहर्ताओं के बाल लंबे और दो के सामान्य थे. उनके पास चार अत्याधुनिक हथियार थे. अपहर्ताओं की योजना को लोग जब तक समझते, वह कार को पीछे की ओर मोड़ कर पुन: खिरियाघाट की ओर निकलने लगे. ग्रामीणों ने विरोध किया, तो उनको हथियार से भयभीत कर भाग निकले. यह वारदात फिरौती के लिए हुई है या अन्य कारणों से, इसका खुलासा नहीं हो सका है.

सौ मीटर की दूरी पर मौजूद थी पुलिस

घटनास्थल से सौ मीटर की दूरी पर पुलिस मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबने से एक युवक की मौत के मामले में शिनाख्त करने में जुटी थी. अचानक पहुंचा अपहर्ता गिरोह घटना को अंजाम देकर पुलिस के सामने से चला गया. पुलिस जब तक कुछ करती, अपराधी काफी दूर तक निकल गये थे. इस कारण अभी तक अपहर्ता गिरोह व अपहृत युवक का सुराग खोज पाने में पुलिस विफल रही है.

क्या कहते हैं अधिकारी

बैरिया के थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने कहा है कि अपहरण की सूचना पर पुलिस छानबीन में जुटी है. अपहरण के कारणों पता लगाया जा रहा है. वैसे अपहृत युवक भी संदिग्ध चरित्र का है. जांच के बाद ही कुछ बताया जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन